Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर ने होमबाउंड के लिए एक्टर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीता है. ब्लू वेलवेट साड़ी में उनका ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है. देखिए उनका लेटेस्ट फोटोज…
Janhvi Kapoor Photos: जाह्नवी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म होमबाउंड के लिए एक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतकर सुर्खियों में आ गईं. इस खास मौके पर एक्ट्रेस का अंदाज देखते ही बन रहा था. ट्रेडिशनल और मॉडर्न का मिक्स उनका लुक शादी या पार्टी के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है. देखिए उनकी लेटेस्ट तस्वीरें…
अवॉर्ड सेरेमनी में जाह्नवी ब्लू वेलवेट साड़ी में नजर आईं. साड़ी पर की गई गोल्डन एंब्रॉयडरी इसकी खूबसूरती को और निखार रही थी.साड़ी के साथ उन्होंने हॉल्टर नेक वाला बैकलेस ब्लाउज पहना था. ब्लाउज पर हैवी गोल्डन जरी वर्क किया गया था, जो लुक को और ग्लैमरस बना रहा था.इस आउटफिट में जाह्नवी ने कैमरे के सामने जमकर पोज दिए. एक तस्वीर में वह फिल्म होमबाउंड के डायरेक्टर नीरज घायवान के साथ भी नजर आईं.साड़ी के साथ उन्होंने हॉल्टर नेक वाला बैकलेस ब्लाउज पहना था. ब्लाउज पर हैवी गोल्डन जरी वर्क किया गया था, जो लुक को और ग्लैमरस बना रहा था.एक्ट्रेस ने अपने देसी अंदाज को पूरा करने के लिए कानों में हैवी मैचिंग ईयररिंग्स और हाथों में चूड़ियां कैरी की थीं. वहीं बालों को स्ट्रेट और ओपन रखकर उन्होंने लुक को क्लासी टच दिया.मेकअप की बात करें तो जाह्नवी ने सटल मेकअप चुना था. ब्राउन लिपस्टिक और कजरारी आंखों के साथ उनका पूरा लुक बेहद एलिगेंट लग रहा था. ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न का यह कॉम्बिनेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है.वर्कफ्रंट की बात करें तो जाह्नवी आखिरी बार सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में दिखी थीं. अब वह राम चरण के साथ फिल्म पेड्डी में नजर आएंगी, जो 27 मार्च 2026 को रिलीज होगी.
अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.
डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.
अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.
प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.
बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.