श्रेया कालरा विनर हैं क्या? पैपराजी के सवाल पर एकता कपूर का पलटवार, बोलीं- शिवांगी जोशी होगी तो दिक्कत है क्या?

'लॉक अप सच या सजा' के ग्रैंड फिनाले से पहले विनर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. इसी बीच मुंबई में एक इवेंट के दौरान पैपराजी ने एकता कपूर से पूछा कि क्या श्रेया कालरा शो की विजेता हैं. इस पर एकता ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "अगर शिवांगी होगी तो दिक्कत है क्या?"

'लॉक अप सीजन 2' का आज ग्रैंड फिनाले हैं और आज शो को उसका विनर मिलने वाला है. कई हफ्तों तक चले इमोशनल ड्रामे, तीखी बहसों, बदलते रिश्तों और मुश्किल टास्क के बाद अब ट्रॉफी की जंग अपने फाइनल मोड़ पर है. हालिया एपिसोड में टॉप 5 फाइनलिस्ट्स के नाम सामने आ चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच कड़ी टक्कर को लेकर हो रही है.

श्रेया कालरा के विनर होने पर क्या बोली एकता कपूर

एकता कपूर ने मुंबई में एक पुरस्कार समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने रेड कार्पेट पर पैपराजी के साथ बातचीत की, उनकी फोटो क्लिक करते समय, एक पैपराजी ने फिल्म निर्माता से पूछा, "एकता जी सुनाने में आया है श्रेया कालरा विजेता है?" इस पर रिएक्ट करते हुए एकता ने कहा, "क्यों अगर शिवांगी होगी तो दिक्कत है क्या?" इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि आखिर शो का विनर कौन होगा, तो एकता ने साफ कहा कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है. उन्होंने कहा कि वह किसी को जिताने वाली नहीं हैं और विजेता तय प्रोसेस के जरिए चुना जाएगा.

श्रेया कालरा की लॉक अप सच या सजा की जर्नी

एकता का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर विनर को लेकर तरह तरह के पोस्ट किए जा रहे हैं. श्रेया कालरा पूरे सीजन में अपनी बेबाक राय और चर्चित विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं. राम कपूर, आकांक्षा चौधरी और आकांक्षा चमोला के साथ उनकी बहसें ने खूब सुर्खियां बटोरी. वहीं, शिल्पा शिंदे के साथ उनकी दोस्ती को भी पसंद किया गया.

शिवांगी जोशी की लॉक अप सच या सजा की जर्नी

वहीं शिवांगी जोशी का सफर थोड़ा अलग रहा. शुरुआती दिनों में उन्हें छोटी-छोटी बातों पर इमोशनल होते हुए देखा गया. हर्षद चोपड़ा संग उनकी दोस्ती भी लाइमलाइट में रहीं.

कैसे होगा ग्रैंड फिनाले

ग्रैंड फिनाले के प्रोमो के मुताबिक, इस बार सिर्फ टास्क ही नहीं बल्कि एक ज्यूरी पैनल भी फाइनल रिजल्ट में अहम भूमिका निभाएगा. टॉप 5 फाइनलिस्ट श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे आखिरी टास्क में अपनी जगह मजबूत करने की कोशिश करेंगे. फिनाले में सवाल-जवाब का एक खास राउंड भी होगा, जहां कंटेस्टेंट्स को ज्यूरी के सवालों का सामना करना पड़ेगा. प्रिंस नरूला, शिव ठाकरे, शाइनी दोषी जैसे सेलेब्स पहुंचे हैं.

ये भी पढ़ें: अभी भी यंग हूं और शादी के लिए तैयार... अर्जुन कपूर ने लॉकअप 2 के इस कंटेस्टेंट को किया प्रपोज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >