IPL 2025 Final: प्रीति जिंटा की टीम जीती… फाइनल से पहले सलमान खान का पुराना ट्वीट वायरल, फैंस बोले- अब तो…

IPL 2025 Final: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल का फाइनल मैच होना है. जीत का ताज किसके सिर सजेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. इसी बीच सलमान खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह प्रीति जिंटा की टीम जीती या नहीं, इसको लेकर सस्पेंस क्रिएट कर रहे हैं.

IPL 2025 Final: आईपीएल 2025 के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला होने वाला है. फैंस ये जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं कि कौन सा टीम जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम करेगी. इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का एक पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वह प्रीति जिंटा की टीम को लेकर ऐसा कुछ कह रहे हैं, जिसे देखकर आरसीबी के फैंस यकीनन दुखी हो जाएंगे.

प्रीति जिंटा की टीम को लेकर सलमान खान का पुराना ट्वीट वायरल

दरअसल सलमान खान का साल 2014 में किया गया एक ट्वीट वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर पूछते हैं, “प्रीति जिंटा की टीम जीती क्या?” एक्ट्रेस ने भी इसपर रिप्लाई करते हुए लिखा था, “फाइनल में मिलते हैं भाई.” आज पंजाब किंग्स का फाइनल मुकाबल है. ऐसे में नेटिजन्स इस ट्वीट पर खतरनाक रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “भाईजान को फाइनल में ले आओ… आज उन्हें पता चल ही जाएगा.. जीती या नहीं जीती.” एक दूसरे ने कहा, “इस ट्वीट को फाइनल जीतने के बाद भी रीपोस्ट करना बनता है.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”भाईजान इस बार तो जीतेगी ही.”

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बारे में

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पहले ही 2 फाइनल में खेल चुके हैं, जिसमें से एक बार कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जीते और एक बार बहुत ही दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ हारे. दाएं हाथ के बल्लेबाज टूर्नामेंट के इतिहास में एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीन अलग-अलग कोचों के तहत तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल में ले जाने में सफल रहे हैं.

सलमान खान और प्रीति जिंटा के वर्कफ्रंट के बारे में

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान पिछली बार फिल्म सिकंदर में नजर आए थे. ए.आर. मुरुगादॉस की ओर से निर्देशित मूवी में मंदाना और काजल अग्रवाल भी थी. ये बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके अलावा प्रीति जिंटा सनी देओल के साथ लाहौर 1947 से बड़े पर्दे पर सालों बाद वापसी करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें- No Entry 2: दिलजीत दोसांझ के अचानक फिल्म छोड़ने पर अनीज बज्मी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी सफाई नहीं…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >