विराट कोहली से ए.आर. रहमान तक... ये हैं भारत के असली G.O.A.T

विराट कोहली, रजनीकांत और रणवीर सिंह जैसे सितारों ने अपने-अपने फील्ड में ऐसा गेम दिखाया कि आज उन्हें G.O.A.T कहना गलत नहीं होगा. लेकिन आखिर इनका नाम इस खास लिस्ट में क्यों आता है? जानिए इनके रिकॉर्ड और वो वजहें, जो इन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती हैं.

G.O.A.T शब्द आपने सोशल मीडिया पर खूब सुना होगा. लेकिन इसका मतलब बकरी नहीं, बल्किग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम होता है. यानी वह शख्स जिसने अपने फील्ड में ऐसा काम किया हो कि उसकी बराबरी करना आसान न हो. भारत में भी ऐसे कई नाम हैं, जिनका जलवा सालों से कायम है. कोई क्रिकेट की पिच पर राज करता रहा, तो किसी ने फिल्मों और म्यूजिक की दुनिया में अपनी अलग जगह बनाई. आइए मिलते हैं भारत के कुछ ऐसे ही G.O.A.T से.

रजनीकांत

रजनीकांत, फोटो- ए आई जेनरेटेड

रजनीकांत को किसी खास पहचान की जरूरत नहीं. स्क्रीन पर उनकी एंट्री हो और माहौल अपने आप बदल जाता है. दशकों से वह फिल्मों में काम कर रहे हैं, लेकिन उनका स्टारडम आज भी कम नहीं हुआ है. उनका स्टाइल, डायलॉग और फैन फॉलोइंग उन्हें बाकी एक्टर्स से अलग बनाती है. यही वजह है कि रजनीकांत को भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है.

ये भी पढ़ें: Jailer 2 Release Date: न री-शूट, न पोस्टपोन… रजनीकांत का दमदार पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने किया रिलीज डेट कन्फर्म

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को एक ही तरह के रोल में बांधना मुश्किल है. कभी वह बाजीराव बने, कभी कपिल देव और कभी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए. हर फिल्म के साथ उनका नया लुक और नया किरदार देखने को मिलता है. ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने उनकी बॉक्स ऑफिस पकड़ को भी और मजबूत किया है. ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की कमाई ने उन्हें ₹1,000 करोड़ नेट क्लब से जुड़े एक खास रिकॉर्ड तक पहुंचाया.

विराट कोहली

क्रिकेट में G.O.A.T की बात हो और विराट कोहली का नाम छूट जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता. रन बनाने हों, रिकॉर्ड तोड़ने हों या बड़े मैच में दबाव संभालना हो, विराट ने हर जगह अपना दम दिखाया है. उनकी सबसे बड़ी खासियत है लंबे समय तक एक जैसा शानदार प्रदर्शन. इसी वजह से आज भी जब क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों की चर्चा होती है, विराट का नाम सबसे पहले लिए जाने वालों में रहता है.

ये भी पढ़ें: ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद हनुमान अंश 2 में दिखेंगे विराट कोहली-अनुष्का शर्मा? इस शख्स ने बढ़ाया सस्पेंस

ए.आर. रहमान

ए.आर. रहमान ने सिर्फ फिल्मों के लिए गाने नहीं बनाए, उन्होंने भारतीय म्यूजिक को ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई. उनके संगीत में इंडियन टच के साथ अलग-अलग तरह की धुनों का मेल सुनने को मिलता है. यही वजह है कि उनका काम भारत के बाहर भी खूब पसंद किया गया. दो एकेडमी अवॉर्ड और दो ग्रैमी अवॉर्ड उनके नाम हैं. यानी म्यूजिक की दुनिया में उनका रिकॉर्ड खुद बहुत कुछ कहता है.

सुनील छेत्री

फुटबॉल की बात आते ही भारत में सुनील छेत्री का नाम सबसे पहले याद आता है. उन्होंने सालों तक भारतीय टीम की कमान संभाली और मैदान पर लगातार अपना योगदान दिया. उनके गोल और टीम के लिए खेलते रहने का जज्बा उन्हें देश के सबसे बड़े फुटबॉल सितारों में शामिल करता है. एक लंबा वक्त ऐसा भी रहा जब भारतीय फुटबॉल की पहचान ही छेत्री के नाम से जुड़ी हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >