Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह के 25 लाख में हैं और भी हिस्सेदार, उनके हाथ में आएंगे सिर्फ इतने रुपये

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: ऋषि सिंह, इंडियन आइडल 13 का खिताब अपने नाम कर चुके हैं. उन्हें ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख प्राइज मनी के तौर पर भी मिला. अब ऐसे में क्या आप जानते हैं कि प्राइज मनी टैक्सेबल होती है. मतलब जीते हुए पैसे से इतना परसेंट टैक्स देना पड़ता है.

Indian Idol 13 Winner Rishi Singh: टीवी इंडस्ट्री में कई रियलिटी शोज होते हैं, जिसमें जीतने वाले कंटस्टेंट को चमचमाती हुई ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी मिलती है. बीते दिनों इंडियन आइडल 13 का ग्रैंड फिनाले हुआ, जिसमें ऋषि सिंह इस सीजन के विनर बने. उन्हें ट्रॉफी के साथ 25 लाख का प्राइज मनी, एक मारुति सुजुकी की एसयूवी कार, सोनी म्यूजिक इंडिया के साथ एक रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रैक्ट और कई रोमांचक पुरस्कार मिले. हालांकि क्या आपको पता है कि ऋषि ने जितने पैसे जीते हैं, उनके खाते में उतने पैसे नहीं जाएंगे. उन्हें एक निश्चित हिस्सा सरकार को देना होगा.

प्राइज मनी में से इतने रुपये देने होंगे सरकार को

ऋषि सिंह को प्राइज मनी के तौर पर 25 लाख रुपये मिले है, लेकिन उनके खाते में महज 17 लाख 20 हजार ही आएंगे. 7 लाख 80 हजार रुपये सरकार को टैक्स के रुप में देने होंगे. आपको बता दें कि केबीसी गेम शो, बिग बॉस, नच बलिए, इंडियाज गॉट टैलेंट, फियर फैक्टर और अन्य गेम शो जीतने से अर्जित आय 30% की फ्लैट दर से कर योग्य है. 30% की इस आयकर दर के अलावा, इस 30% कर पर उपकर @% भी लगाया जाएगा और इसलिए गेम शो से ऐसी जीत पर कुल कर की दर 31.20% बनती है.

प्राइज मनी का क्या करेंगे ऋषि

ऋषि सिंह से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि वह अपनी प्राइज मनी के साथ क्या करेंगे. जिसपर सिंगर ने कहास “मैं इस पैसे से अपने संगीत को सीखने और विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा करना चाहता हूं. मैं अब अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन चाहता हूं. मैं इस हद तक बढ़ना चाहता हूं कि मैं किसी दिन शो में जज के रूप में वापस आऊं. इस बीच, मुझे शो के दौरान कई प्लेबैक ऑफर मिले हैं, जिन्हें मैं अपने संगीत वीडियो के साथ आगे बढ़ाऊंगा.” उन्होंने कहा कि अब एक और ख्वाहिश है जो पूरा करना चाहता हुं, वो है अपने आदर्श अरिजीत सिंह से मिलना चाहता हूं. मैं उनका दीवाना हूं.

Also Read: किसी दिन जज बनकर इस मंच पर जरूर लौटूंगा… Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह को इस सिंगर से मिलने की है ख्वाहिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >