Indian Idol 13 Winner: तो क्या ये कंटेस्टेंट बन गया इंडियन आइडल 13 का विनर! जानिए किस दिन आएगा ग्रैंड फिनाले

Indian Idol 13 Winner: इंडियन आइडल 13 का फिनाले 1 अप्रैल को होने वाला है और 2 अप्रैल को विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा. इंडियन आइडल 13 का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस काफी बेताब है. फिलहाल शो में टॉप 6 कंटेस्टेंट है.

Indian Idol 13 Winner: सिगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 (Indian Idol 13) अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है. टॉप 6 कंटेस्टेंट सोनाक्षी कर, शिवम सिंह, ऋषि सिंह, चिराग कोटवाल, बिदिपता चक्रवर्ती, देवोस्मिता रॉय में ट्राफी को लेकर कांटे की टक्कर है. 7 महीने बाद अब जल्द ही विनर्स के नाम से पर्दा हट जाएगा. हालांकि सोशल मीडिया पर विनर के रूप में ऋषि का नाम चल रहा है.

इंडियन आइडल 13 का फिनाले

इंडियन आइडल 13 का फिनाले 1 अप्रैल को होने वाला है और 2 अप्रैल को विनर के नाम का खुलासा हो जाएगा. इंडियन आइडल 13 का विनर कौन बनेगा, ये जानने के लिए फैंस काफी बेताब है. सोनी टीवी ने शो का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, तैयार हो जाए इंडियन आइडल सीजन 13 के ड्रीम फिनाले के लिए. टॉप 6 फाइनलिस्ट में से कौन बनेगा इंडियन आइडल? देखना ना भूले इंडियन आइडल 13 का ड्रीम फिनाले, 2 अप्रैल, रविवार रात 8 बजे.

इंडियन आइडल 13 के विनर

फिलहाल इंडियन आइडल 13 का विनर जानने के लिए हमें इंतजार करना होगा. लेकिन कई इंस्टाग्राम पेज पर विनर का नाम बता दिया गया है. इसके अनुसार, इस सीजन ऋषि सिंह विजेता बनने वाले है. अयोध्या के ऋषि सिंह का विनर के रूप में नाम बताया जा रहा है. बता दें कि ऋषि शो के शुरूआत से ही जजेस और फैंस को अपनी गायिकी से इम्प्रेस कर चुके है. ऋषि सिंह की दमदार सिगिंग के दीवाने जजेस के अलावा शो में आने वाले हर गेस्ट होते है. उन्हें शो के दौरान ही अब्बास मस्तान ने गाने और एक्टिंग का ऑफर दिया था.

Also Read: Indian Idol 13: ‘मैं कहीं सड़ रहा होता, मर रहा…’, ऋषि सिंह ने शो पर किया था शॉकिंग खुलासा,बताया सबसे बड़ा सच इंडियन आइडल 13 को आदित्य करते है होस्ट

इंडियन आइडल 13 को सिंगर आदित्य नारायण होस्ट करते है. जबकि नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और विशाल ददलानी इसे जज करते है. हालांकि कुछ एपिसोड के बाद शो से नेहा ने किनारा कर लिया था. अब तक शो में बतौर गेस्ट कई बड़े सेलेब्स आ चुके है.

Also Read: Rekha कैमरे को दे रही थीं पोज, अचानक एक्ट्रेस का बिगड़ा बैलेंस और फिर…, वायरल हो ये VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >