Imlie Off Air: साईं केतन राव ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अगस्त्य की मौत को दर्शक…

Imlie Off Air: स्टारप्लस के सीरियल इमली जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स को ये फैसला लेना पड़ा. अब साई केतन राव ने शो के बंद होने पर चुप्पी तोड़ी है. साथ ही बताया कि उनका पहला रिएक्शन क्या था. बता दें कि शो में साई अगस्त्य और सूर्य प्रताप रेड्डी की भूमिका निभाने के लिए जाने जाते थे.

Imlie Off Air: इमली स्टार प्लस पर सबसे पॉपुलर टेलीविजन सीरीज में से एक रही है और इसने अपनी कहानी और कैरेक्टर से दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी है. शो का प्रीमियर 2020 में हुआ और तब से दर्शकों को बांधे रखने के लिए कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लाए जा रहे हैं. पिछले साल, शो में तीसरी बार लीप आया और मेकर्स ने साई केतन राव और अद्रिजा रॉय को कास्ट करने का फैसला किया. दोनों कलाकारों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई. हालांकि बीते कई दिनों से सीरियल टीआरपी रेस में पिछड़ रही थी. जिसके बाद निर्माताओं ने डेली सोप को ऑफ एयर करने का फैसला किया है. साई केतन राव ने अब सीरियल के बंद होने पर चुप्पी तोड़ी है.


साई केतन राव ने सीरियल के ऑफएयर होने पर तोड़ी चुप्पी
साई केतन राव को अगस्त्य और सूर्य प्रताप रेड्डी की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान साई केतन राव ने शो में दर्शकों की दिलचस्पी कम होने के पीछे अगस्त्य की मौत के सीक्वेंस को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा, “पहले 6 से 7 महीनों तक, मैंने अगस्त्य का किरदार निभाया, जो एक देखभाल करने वाला व्यक्ति था और साथ ही एक अच्छा बिजनेसमैन भी था. लोग इस किरदार से इतना जुड़ गये. उस वक्त टीआरपी भी काफी अच्छी थी. सब कुछ ठीक चल रहा था. हालांकि, जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, अगस्त्य को मरना पड़ा. अगस्त्य की मौत को दर्शक पचा नहीं पाए. वे अब भी उम्मीद कर रहे थे कि अगस्त्य वापस आएंगे. मुझे लगता है कि जब सूर्या आया तो दर्शक शो और कहानी से अलग हो गए.

Also Read- Imlie Off Air: साई केतन-अद्रिजा रॉय का पॉपुलर सीरियल होगा ऑफएयर, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म

Also Read- Imlie: शो को अलविदा कह रहे अगस्त्य! साईं केतन राव का रोल ऐसे होगा खत्म, जानें लेटेस्ट अपडेट

Also Read- Imlie: लीप के बाद मेघा चक्रवर्ती-करण वोहरा ने शो को कहा अलविदा, बम विस्फोट में अथर्व-इमली की कहानी का होगा अंत


सीरियल के ऑफएयर होने क्या था साई का पहला रिएक्शन
साई केतन राव ने अपना पहला रिएक्शन भी शेयर किया जब उन्हें पता चला कि इमली का प्रसारण बंद हो रहा है. उन्होंने कहा, ”मेरी पहली प्रतिक्रिया थी, यह मेरे काम का हिस्सा है, मेरी जर्नी का हिस्सा है. यदि कोई यात्रा शुरू हो रही है, तो वह अंततः समाप्त भी होगी.” उन्होंने कहा कि आजकल टीवी शो का ऑफ एयर होना बहुत आम बात है. कुछ को 3 महीने के बाद और कुछ को एक या दो महीने के बाद ऑफ एयर कर दिया जाता है. इमली साई का तीसरा शो था, और अभिनेता यह समझने में काफी सक्षम हैं कि डेली सोप का बंद होना शोबिज का एक हिस्सा है. साई के लिए जो बात मायने रखती है वह यह है कि उन्होंने अपने किरदार के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दर्शकों ने उनकी सराहना की.


इमली के बारे में
4 लायंस फिल्म्स के बैनर तले गुल खान द्वारा निर्मित इमली ने मुख्य भूमिकाओं में सुम्बुल तौकीर और फहमान खान के साथ शुरुआत की. उनकी अलग जोड़ी और केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. बाद में मेघा चक्रवर्ती और करण वोहरा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं. उनके जाने के बाद अब मुख्य भूमिका साई केतन राव और अद्रिजा रॉय निभा रहे हैं. हालांकि अब ये भी सिलसिला खत्म हो रहा है.

Also Read- IMDb Highest Rated Web Series: इन वेब सीरीज को अब तक नहीं देखा तो क्या देखा, OTT पर जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >