Munjya की कहानी अगर आई है पसंद, तो इन हॉरर फिल्मों को बिल्कुल भी न करें मिस, डर से कांप जाएगी रूह

Munjya Like Horror movies: अगर आपको हॉरर फिल्में देखना पसंद है और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मुंज्या की कहानी आपको दिलचस्प लगी है, तो ओटीटी पर मौजूद इन भूतिया फिल्मों को बिल्कुल भी मिस न करें. ये आपको डर के साथ-साथ एंटरटेनमेंट भी देगी.

Munjya Like Horror movies: आज हम आपको कुछ ऐसे हॉरर मूवीज के बारे में बताएंगे, जिसे देखकर आप डरने पर मजबूर हो जाएंगे. इसमें डिब्बुक से लेकर स्त्री तक की मूवी की बात की गई है.

Dybbuk

डिब्बुक (Dybbuk)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
यह कहानी माही, एक न्यूली मैरिड महिला की है, जो अपने घर में एक प्राचीन बक्सा लाती है. जब माही और उसके पति सैम को कुछ अनहोनी की आशंका होता है, तो उन्हें पता चलता है कि वह बॉक्स एक डिब्बुक बॉक्स है जिसमें एक बुरी आत्मा है, जिसके बाद यह जोड़ी रूबी की मदद से इस बॉक्स से छुटकारा पाते है.

Chhorii

छोरी (Chhorii)

ओटीटी: जी 5
नुसरत भरुचा स्टारर फिल्म में एक महिला के बारे में बताया गया है, जो आठ महीने की गर्भवती है. कहानी इस तरह से है कि उसका पति गन्ने के खेत के अंदर छिपे एक घर को ढूंढता हैं, लेकिन खेत कुछ भयानक रहस्यों से भरा होता है. इस मूवी में हॉरर और थ्रिलर का मिश्रण है.

Bhoothakaalam

भूतकालम् (Bhoothakaalam)

ओटीटी:सोनी लीव
भूतकालम् एक ऐसी मूवी है, जिसकी कहानी की शुरुआत एक विधवा मां और उसके बेटे के साथ होती है, जो अपने पुराने घर में रहते हैं. हालांकि ये घर आम नहीं बल्कि भूतिया होता है, जिसमें अजीबों-गरीब घटनाएं होती है. इसे आप सोनी लिव पर एंजॉय कर सकते हैं.

Pari

परी (Pari)

ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
इस मूवी की शुरुआत एक दयालु व्यक्ति की एक युवा महिला की मदद करने के प्रयास से शुरू होती है, जो दुर्व्यवहार की शिकार होती है. उसका व्यवहार अजीब सा होता है. कहानी हॉरर से भारी हुई है, जिसे देखने से बाद आप भगवान को जरूर याद करेंगे.

Stree 2

स्त्री (Stree)

ओटीटी: हॉटस्टार,एप्पल टीवी ,गूगल प्ले मूवीज
राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म की कहानी गांव चंद्रापुर में शुरू होती है, जहां हर साल एक ऐसी अजीब महिला आती है, जो शादीशुदा पुरुषों को अपनी तरफ आकर्षित करती है और उन्हें गांव के बाहर ले जाती है. इस मूवी में आपको हॉरर के साथ-साथ भरपूर कॉमेडी भी देखने को मिलेगी. इसके डायलॉग्स ‘ओ स्त्री कल आना’ काफी पॉपुलर हुई था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >