Bigg Boss 20 Contestent Qazi Taukeer Rulling on Social Media: “I am a rockstar baby, आऊं?” सिग्नेचर स्टाइल से बिग बॉस के घर में एंटरटेनमेंट का माहौल बनाने वाले सिंगर काजी तौकीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है, कारण है उनका अतरंगी अंदाज और अपनी ही दुनिया में मस्त रहना. उनकी हरकतें कभी घरवालों को कन्फ्यूज कर देती हैं, कभी हंसा देती हैं और कभी ऐसा लगता है कि भाई को किसी चीज की टेंशन ही नहीं है. दर्शक लगातार उनकी तारीफ कर रहे है, और बिग बॉस देखने का रीजन भी उनको ही बता रहे है. काजी बिना किसी खास प्लान के ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं.
‘मैं बिग बॉस सिर्फ काजी के लिए देख रही हूं’
काजी तौकीर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा उनके सोशल मीडिया कमेंट्स से लगाया जा सकता है. फैंस उनकी अजीबोगरीब हरकतों को खूब एन्जॉय कर रहे हैं. एक यूजर ने तो सीधे-सीधे लिख दिया, “मैं बिग बॉस सिर्फ इसी कंटेस्टेंट के कारण देख रही हूं."
काजी की खास बात यही है कि वह हर वक्त कुछ ऐसा कर देते हैं, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती. कभी उनकी हरकतें चर्चा में आ जाता है, तो कभी उनकी कोई बात सोशल मीडिया पर मीम मटेरियल बन जाती है। यानी काजी घर में चाहे जो कर रहे हों, दर्शकों का मनोरंजन जरूर हो रहा है.
‘रेहमान डकैत से भी ज्यादा ओरिजिनल हैं ये’
अब बात सिर्फ पसंद करने तक नहीं रुकी है. सोशल मीडिया यूजर्स काजी की तुलना धुरंधर के रेहमान डकैत से भी करने लगे हैं. एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, ‘ये तो रहमान डकैत से भी ओरिजिनल है’
वहीं दूसरे यूजर ने काजी के लिए लिखा, “मुझे इसी टाइप के नॉर्मल लोग पसंद हैं." इसके साथ यूजर ने हंसने वाली इमोजी भी डाली. काजी को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखकर लगता है कि दर्शकों को उनकी ‘परफेक्ट’ बनने की कोशिश नहीं, बल्कि उनकी बिना फिल्टर वाली पर्सनैलिटी पसंद आ रही है.
‘इसके साथ जो कुछ भी गलत है, वह मुझे पसंद है’
काजी की पर्सनैलिटी को लेकर एक और कमेंट खूब ध्यान खींच रहा है. एक यूजर ने लिखा, “I love whatever is wrong with him.”
इस एक लाइन में शायद काजी के लिए सोशल मीडिया की पूरी फीलिंग छिपी हुई है. लोगों को पता है कि काजी बाकी कंटेस्टेंट्स से थोड़े अलग हैं, लेकिन यही अलगपन अब उन्हें मजेदार लग रहा है.
एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया, “आधा कंटेस्टेंट एक तरफ और काजी भाई एक तरफ.” यानी जहां दूसरे लोग गेम खेलने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं काजी बिना ज्यादा कोशिश के ही अपनी अलग फैन फॉलोइंग बनाते नजर आ रहे हैं.
‘काजी भाई में है विनिंग मटेरियल’
जब किसी कंटेस्टेंट की सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा होने लगे तो अगला सवाल अपने आप आता है- क्या वह विनर बन सकता है?
काजी के फैंस ने इस सवाल का जवाब भी देना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, “He is a winning material and where is his PR?”
अब मामला सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं है. कुछ दर्शक काजी को विनर की रेस में भी देखने लगे हैं. अब बिग बॉस के घर का असली रॉकस्टार कौन है, इसका फैसला तो आने वाले एपिसोड और जनता करेगी, लेकिन काजी ने अपनी तरफ से दावा जरूर ठोक दिया है.
घर में अलग, बाहर हिट - यही है काजी का गेम?
काजी तौकीर की कहानी फिलहाल बिग बॉस 20 के उस ट्विस्ट जैसी लग रही है, जहां घर के अंदर की राय और बाहर की जनता का फैसला बिल्कुल अलग है. घरवालों को उनकी बातें और हरकतें भले ही समझ न आ रही हों, लेकिन दर्शकों को उनका यही ‘कुछ भी हो रहा है’ वाला अंदाज एंटरटेन कर रहा है.
कभी-कभी जनता को बस ऐसा कंटेस्टेंट चाहिए होता है जिसे देखकर वह कह सके- “भाई, ये क्या कर रहा है… लेकिन देखना तो पड़ेगा,” और फिलहाल काजी तौकीर शायद इसी कैटेगरी में सबसे आगे निकलते दिख रहे हैं.
