Housefull 5 में अभिषेक बच्चन की हुई एंट्री, एक्टर बोले- डबल धमाल और ढेर सारे एंटरटेनमेंट के लिए हो जाइये तैयार

Housefull 5: हाउसफुल 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला अपने प्रोडक्शन बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत इसका निर्माण करेंगे. अब हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अभिषेक बच्चन की एंट्री हो गई है.

Housefull 5: कुछ महीने पहले ही अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को लेकर ‘हाउसफुल 5’ की अनाउंसमेंट हुई थी. जिसके बाद फैंस कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए थे. अब इस मूवी से अभिषेक बच्चन भी जुड़ गए हैं. अभिषेक ‘हाउसफुल 3’ का हिस्सा थे और अब वह फिर से फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त में शामिल हो गए हैं. बता दें कि मूवी का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है.


हाउसफुल 5 में ये स्टार कास्ट मचाएंगे धमाल
हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, रितेश देशमुख और चंकी पांडे मुख्य भूमिका में हैं और अब, अभिषेक बच्चन अपनी शानदार कॉमेडी टाइमिंग के साथ बोर्ड पर आ रहे हैं. फैंस फिल्म में और भी अधिक हंसी और मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं. मूवी की शूटिंग शूटिंग अगस्त में लंदन में शुरू होगी.

Also Read- Abhishek Bachchan संग करिश्मा कपूर का रिश्ता क्यों टूटा? सालों बाद इस निर्माता ने किया था खुलासा

Also Read-Abhishek Bachchan ने पत्नी ऐश्वर्या राय को दिया इस बात का श्रेय, बोले- मुझे बाहर जाकर फिल्में बनाने…

Also Read-Abhishek Bachchan के सरनेम को फैन ने लिखा गलत, Amitabh Bachchan ने कुछ इस तरह ली चुटकी


हाउसफुल 5 में अभिषेक की हुई एंट्री
साजिद नाडियाडवाला ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ”मैं अभिषेक बच्चन को हाउसफुल फ्रेंचाइजी में वापस लाकर रोमांचित हूं. उनका समर्पण, कॉमिक टाइमिंग और ईमानदारी ही हमारी फिल्म को ऊपर उठाएगी.” दूसरी ओर, अभिषेक बच्चन ने शेयर किया, “हाउसफुल मेरी पसंदीदा कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक है, और वापस आकर ऐसा लगता है जैसे मैं घर लौट रहा हूं.”


हाउसफुल 5 में आकर अभिषेक बच्चन ने जाहिर की खुशी
अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, ”साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करना हमेशा बहुत खुशी की बात रही है. मैं अपने साथी कलाकारों अक्षय और रितेश के साथ सेट पर जमकर मस्ती करने के लिए उत्सुक हूं. मैं अपने प्रिय मित्र तरूण मनसुखानी के साथ फिर से सहयोग करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मैं दोस्ताना के बाद दोबारा उनके साथ काम करने के लिए एक्साइटेड हूं. यह बहुत मजेदार होने वाला है.”


हाउसफुल 5 के बारे में
हाउसफुल पांचवीं किस्त तक पहुंचने वाली पहली हिंदी सिनेमा फ्रेंचाइजी भी है. इससे पहले रिलीज हुई सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं और बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है. हाउसफुल 5, 6 जून 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. पहली हाउसफुल फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी और इसमें अक्षय कुमार के साथ जिया खान, अर्जुन रामपाल, जैकलीन फर्नांडीज, लारा दत्ता और चंकी पांडे लीड रोल में थे. फ्रैंचाइजी की दूसरी फिल्म 2012 में सिनेमाघरों में हिट हुई. हाउसफुल 3 और 4 क्रमशः 2016 और 2019 में रिलीज हुईं.

Also Read- Bade Miyan Chote Miyan Box Office: रविवार को अक्षय कुमार की फिल्म ने किया धमाल, चार दिन में हुआ इतने करोड़ का कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >