Spider-Man: Brand New Day India Box Office Collection Day 2: टॉम हॉलैंड की नई मार्वल फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है. रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ इसने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' और क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया. मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि ओपनिंग वीकेंड खत्म होने तक यह फिल्म भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर सकती है.
Spider-Man Brand New Day India Box Office Collection Day 2: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने दूसरे दिन भी मचाया गदर
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने देशभर में 16,902 शोज से 49.35 करोड़ रुपये कमाए. इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने 60.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दो दिनों के बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 109.95 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
Spider-Man: Brand New Day Beats Dhurandhar And The Odyssey: धुरंधर और द ओडिसी के रिकॉर्ड को स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने किया चकनाचूर
ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो दूसरे दिन फिल्म ने 59.03 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि पहले दिन यह आंकड़ा 72.44 करोड़ रुपये था. 31 जुलाई को फिल्म की ओवरऑल ऑक्यूपेंसी 64.8 प्रतिशत रही. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 131.46 करोड़ रुपये हो गया है. टॉम हॉलैंड की यह फिल्म कई बड़ी रिलीज से आगे निकल गई है. रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने शुरुआती दो दिनों में 60 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, जबकि क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का दो दिन का इंडिया नेट कलेक्शन 39.40 करोड़ रुपये रहा था.
'Spider-Man: Brand New Day' In List Of Major Hollywood Blockbusters for 2026: 2026 की बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स में शामिल हुई स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे
वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म का जलवा कायम है. अब तक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दुनियाभर में 2,600 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसमें अकेले ओवरसीज मार्केट से 1,925 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है. यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर्स में अपनी जगह बना चुकी है.
Spider-Man: Brand New Day Star Cast: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे में मौजूद हैं ये स्टार्स
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे को निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलॉन, जॉन बर्नथल, ट्रामेल टिलमैन, माइकल मांडो और मार्क रफालो जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.
ये भी पढ़ें: 'स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे' में छाया हरियाणवी सॉन्ग 'बरसात', इस सिंगर की आवाज ने बिखेरा जादू
