Spider-Man: Brand New Day Box Office: टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. पहले हफ्ते में कुछ दिनों पर कमाई थोड़ी धीमी जरूर पड़ी, लेकिन वीकेंड आते ही फिल्म ने फिर रफ्तार पकड़ ली. 9वें दिन भी कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला और अब फिल्म की नजर बड़े हॉलीवुड रिकॉर्ड्स पर है. आइए जानते हैं 9वें दिन फिल्म ने कितना कमाया और आगे क्या रिकॉर्ड टूट सकता है.
Spider-Man Brand New Day Box Office Day 9: वीकेंड शुरू होते ही बढ़ी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 9वें दिन भारत में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. पिछले दिन फिल्म ने 14.25 करोड़ रुपये कमाए थे, यानी 9वें दिन कलेक्शन में करीब 5.3 फीसदी का उछाल आया. वीकेंड शुरू होते ही दर्शकों की संख्या बढ़ी और इसका असर फिल्म की कमाई पर भी साफ देखने को मिला.
वहीं, 3D वर्जन से हुई कमाई को जोड़ने के बाद फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन करीब 418.23 करोड़ रुपये हो गया है. अब सबकी नजर शनिवार और रविवार के कलेक्शन पर है. अगर वीकेंड पर कमाई में इसी तरह उछाल जारी रहा, तो फिल्म की रफ्तार और तेज हो सकती है.
Spider-Man Brand New Day Box Office Records: अब बड़े हॉलीवुड रिकॉर्ड्स पर नजर
फिल्म की कमाई जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे अब इसकी नजर बड़े हॉलीवुड रिकॉर्ड्स पर है. 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' जल्द ही भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ऊपर पहुंच सकती है.
माना जा रहा है कि फिल्म रविवार तक 'एवेंजर्स: एंडगेम' के 445 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन को पीछे छोड़ सकती है. वहीं, 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' के 391.40 करोड़ रुपये के ग्रॉस कलेक्शन का आंकड़ा फिल्म पहले ही पार कर चुकी है. अगर रविवार को 'एंडगेम' का रिकॉर्ड नहीं टूटता, तो सोमवार तक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के इसे पीछे छोड़ने की उम्मीद है.
Spider-Man Brand New Day Story: क्या है फिल्म की कहानी?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' में टॉम हॉलैंड फिर से पीटर पार्कर यानी स्पाइडर-मैन के रोल में नजर आ रहे हैं. इस बार पीटर के सामने न्यूयॉर्क को बचाने की नई चुनौती है, जहां उसे एक खतरनाक खतरे का सामना करना पड़ता है.
मुसीबत सिर्फ इतनी नहीं है. पीटर की सुपरपावर में भी एक रहस्यमयी बदलाव देखने को मिलता है, जो आगे चलकर उसके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है. यानी इस बार स्पाइडर-मैन को बाहर के दुश्मनों के साथ-साथ अपनी बदलती ताकतों से भी निपटना होगा.
ये भी पढ़ें: 400 करोड़ क्लब में 'Spider-Man: Brand New Day' की एंट्री, 'Border 2' को पछाड़ बनी 2026 की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म
