Spider-Man Brand New Day Box Office Day 1: मार्वल की नई सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया है. टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर इस फिल्म ने पहले ही दिन शानदार कमाई करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया. खास बात यह है कि फिल्म ने पहले दिन की कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया.
Spider-Man Brand New Day Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितनी हुई कमाई?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने भारत में पहले दिन 72.44 करोड़ रुपये ग्रॉस और 60.60 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया. यह किसी भी हॉलीवुड फिल्म की भारत में अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग मानी जा रही है.
Biggest Hollywood Opening in India: 'एंडगेम' से लेकर 'पठान' तक, सबको पीछे छोड़ा
इस कमाई के साथ फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. इसने 'एवेंजर्स: एंडगेम' की 65 करोड़ रुपये ग्रॉस और 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' की 48.75 करोड़ रुपये ग्रॉस की ओपनिंग को पीछे छोड़ दिया.
इतना ही नहीं, फिल्म ने भारत में पहले दिन 'पठान' (67.19 करोड़ रुपये ग्रॉस) और 'धुरंधर' की ओपनिंग को भी पीछे छोड़ दिया. हालांकि, रणबीर कपूर की 'एनिमल' की 76.10 करोड़ रुपये ग्रॉस की ओपनिंग अभी भी इससे आगे है.
Spider-Man Brand New Day Occupancy: थिएटर में कैसी रही भीड़?
फिल्म को पहले दिन दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 56.58% रही.
- सुबह के शो - 51.22%
- दोपहर के शो - 51.22%
- शाम के शो - 58.78%
- रात के शो - 65.11%
रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे, जिससे साफ है कि लोगों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला.
Spider-Man Brand New Day Worldwide Collection: दुनिया भर में भी मचाया धमाल
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ग्रॉस कमाई कर ली है. खास बात यह है कि भारत में फिल्म 30 जुलाई को रिलीज हुई, जबकि अमेरिका में इसे 31 जुलाई को रिलीज किया गया.
अगर आने वाले दिनों में फिल्म इसी रफ्तार से कमाई करती रही, तो यह भारत में 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' (391.40 करोड़ नेट) और 'एवेंजर्स: एंडगेम' (373.05 करोड़ नेट) जैसी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी चुनौती दे सकती है.
Spider-Man Brand New Day Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड, जेंडाया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, फ्लोरेंस प्यू, मारिसा टोमेई और मार्क रफेलो जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. यह मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की 38वीं फिल्म है और 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के बाद की कहानी दिखाती है.
ये भी पढ़ें: Spider-Man बनने वाले तीनों एक्टर्स में कौन है नंबर 1? किसे मिली सबसे ज्यादा फीस, यहां पढ़ें डिटेल्ड रिपोर्ट
