Quincy Jones Death: माइकल जैक्सन को कामयाबी के शिखर पर पहुंचाने वाले, क्विंसी जोन्स का 91 की उम्र में निधन

Quincy Jones Death: हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार क्विंसी जोन्स ने 91 साल की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. क्विंसी ने महान पॉप स्टार माइकल जैक्सन के एल्बम 'थ्रिलर' का निर्माण किया.

Quincy Jones Death: हॉलीवुड के दिग्गज और प्रतिभाशाली संगीतकार क्विंसी जोन्स के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. क्विंसी ने 91 की उम्र दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. संगीतकार और कंपोजर क्विंसी जोन्स ने माइकल जैक्सन के तीन सबसे सफल एल्बमों का निर्माण किया. जिसमें साल 1979 की ऑफ द वॉल, 1982 की थ्रिलर और 1987 की बैड शामिल हैं. माइकल जैक्सन के अलावा क्विंसी ने फ्रैंक सिनात्रा, रे चार्ल्स और सैकड़ों जैसे कई रिकॉर्डिंग कलाकारों के साथ काम किया था.

क्विंसी जोन्स का निधन

क्विंसी जोन्स ने अपने म्यूजिक इंडस्ट्री में कई दशकों तक राज किया. हालांकि, 3 नवंबर की रात उन्होंने 91 साल की उम्र में अपने कैलिफोर्निया के घर में अंतिम सांस ली. उनके निधन के दौरान उनके पास उनके भाई-बहन, बच्चे और करीबी लोग मौजूद थे. उनकी मृत्यु की दुखद जानकारी उनके प्रचारक अर्नोल्ड रॉबिन्सन ने एक बयान जारी कर दी है.

प्रचारक ने बयान जारी कर दी जानकारी

अर्नोल्ड रॉबिन्सन ने संगीतकार के परिवार की और से एक बयान जारी किया. जिसमें उन्होंने कहा, ‘हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि क्विंसी जोन्स अब इस दुनिया में नहीं हैं. यह हमारे परिवार के लिए एक बड़ी क्षति है. हम इस वक्त परिवार की गोपनीयता का आग्रह करते हैं.’

क्विंसी जोन्स को इन पुरस्कारों से नवाजा गया

क्विंसी जोन्स हॉलीवुड में पॉप स्टार माइकल जैक्सन के साथ कई प्रतिष्ठित काम के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने जैक्सन के पॉपुलर एल्बम ‘थ्रिलर’ का निर्माण किया था. इस एल्बम की लगभग 65 मिलियन कॉपीज बिकीं. बता दें कि उनकी यह प्रतिष्ठित एल्बम अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला एल्बम है. उन्हें अब तक 28 ग्रैमी पुरस्कार, दो मानद अकादमी पुरस्कार और एक एमी से नवाजा गया है.

Also Read: Helena Luke: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी ने इस दुनिया को कहा अलविदा, आखिरी पोस्ट में लिखा- अजीब लग रहा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >