Mission Impossible 8 box office Day 1: भारत में चला टॉम क्रूज का जादू, मिशन इम्पॉसिबल 8 बनी सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनर

Mission Impossible 8 box office Day 1: टॉम क्रूज की ‘मिशन: इम्पॉसिबल 8’ ने भारत में शानदार शुरुआत की है. पहले ही दिन 17.5 करोड़ रुपए की कमाई के साथ साल 2025 की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म बन गई है.

Mission Impossible 8 box office Day 1: टॉम क्रूज की नई फिल्म “मिशन: इम्पॉसिबल– द फाइनल रेकनिंग” ने भारत में जबरदस्त शुरुआत की है. खास बात यह है कि टॉम क्रूज ने इस फिल्म को बाकी दुनिया से 6 दिन पहले भारत में रिलीज किया, जिससे साफ होता है कि उन्हें भारत से कितना प्यार है. भारतीय दर्शकों ने भी उन्हें भरपूर प्यार दिया. और इस तरह फिल्म ने ओपनिंग डे पर झंडे गाड़ दिए हैं. साथ ही यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है. आइए बताते हैं इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना है.

मिशन: इम्पॉसिबल 8 ओपनिंग कलेक्शन

मिशन: इम्पॉसिबल– द फाइनल रेकनिंग 17 मई को भारत में हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, मिशन इम्पॉसिबल 8 ने बॉक्स ऑफिस पर 17.5 करोड़ रुपए से शानदार ओपनिंग ली है. वहीं, फिल्म की कुल अंग्रेजी ऑक्यूपेंसी 75.61% अंग्रेजी दर्ज की गई. जबकि, फिल्म ने पहले ही दिन कई रिकार्ड्स भी तोड़ दिए हैं. इनमें बॉलीवुड की बड़ी फिल्में जाट (9.5 करोड़) और केसरी चैप्टर 2 (7.5 करोड़) भी शामिल है.

इन फिल्मों के टूटे रिकॉर्ड

  • मिशन: इम्पॉसिबल – डेड रेकनिंग (2023): 12 करोड़
  • कैप्टन अमेरिका ब्रेव न्यू वर्ल्ड: 4.2 करोड़
  • थंडरबोल्ट्स: 3.8 करोड़
  • माइनक्राफ्ट मूवी: 2 करोड़
  • डिज्नी की स्नो व्हाइट: 65 लाख

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में टॉम क्रूज फिर से एथन हंट के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ हेले एटवेल, विंग रेम्स, साइमन पेग, वैनेसा किर्बी और कई बड़े सितारे भी शामिल हैं. फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर मैकक्वेरी ने किया है, जो पिछले कुछ भागों का भी हिस्सा रहे हैं.

यह भी पढ़े: Hera Pheri 3 छोड़ने के फैसले पर परेश रावल ने फाइनली तोड़ी चुप्पी- फिल्ममेकर के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >