कब और कहां मनाते हैं टॉम क्रूज डे? एक्टिंग से पहले पादरी बनने का देखा सपना

Happy Birthday Tom Cruise: अमेरिकन एक्टर और प्रोड्यूसर टॉम क्रूज को दुनिया का बच्चा बच्चा जानता है. इनकी ऐक्टिंग और एक्शन की वजह से दुनिया भर में इनका क्रेज है. आज उनका जन्मदिन है, जिसके मौके पर उनसे जुड़े कई अनसुने किस्से जानेंगे.

Happy Birthday Tom Cruise: अपने हैंडसम चेहरे और स्टनिंग लुक्स से दुनिया को दीवाना बनाने वाले एक्टर टॉम क्रूज अपना 62वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं. वैसे तो यह किसी परिचय के मौहताज नहीं, लेकिन बता दें कि पेशे से यह एक अमेरिकन प्रोड्यूसर और एक्टर हैं. विदेशी एक्टर होने के बावजूद इनकी पॉपुलैरिटी दुनिया भर में है. आज के समय में शायद ही कोई होगा, जिसने टॉम क्रूज का नाम न सुना हो. 62 साल की उम्र होने के बावजूद टॉम इतने चार्मिंग हैं कि आज भी लड़कियां इन्हें दिल दे बैठती हैं.

टॉम क्रूज ने इस फिल्म से किया एक्टिंग डेब्यू

टॉम क्रूज एक ऐसे एक्टर हैं, जिसने अपने 40 साल के करियर में एक फिल्म भी फ्लॉप नहीं दी, बल्कि इनकी सारी फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं. वह अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्टंट्स के लिए मशहूर हैं. टॉम क्रूज ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 1981 की फिल्म एंडलेस लव से किया. पहली फिल्म होने के साथ, यह फिल्म सुपरहिट भी रही. इसके बाद एक्टर द आउटसाइडर्स, टॉप गन, द कलर ऑफ मनी, कॉकटेल, रेन मैन, और द फर्म समेत कई सुपरहिट दिए.

Also Read आशा भोसले के रेस्टोरेंट में हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज को पसंद आई यह इंडियन डिश, दो बार किया ऑर्डर, तसवीर वायरल

पादरी बनना चाहते थे टॉम क्रूज

टॉम क्रूज को अपने स्कूली जीवन के दौरान 15 से ज्यादा स्कूल बदलने पड़े, इसकी वजह उनके पिता का प्रोफेशन था. उनके जीवन में ठहराव तब आया जब उनकी मां ने दूसरी शादी की. लेकिन हम उनके माता पिता की बात नहीं बल्कि उनके सपने के बारे में बात करेंगे. दरअसल, टॉम जब 10वीं कक्षा में थे, तब वह पादरी बनना चाहते थे. जैसे-जैसे वह बड़े हुए उन्होंने अपने सपनों को एक मोड़ दिया और एक्टिंग की ओर उनका रुझान बढ़ गया.

कब मनाया जाता है टॉम क्रूज डे?

टॉम क्रूज जीतने अच्छे एक्टर हैं उतने ही अच्छे इंसान भी. यही कारण है कि साल 2006 के बाद से जापान में 10 अक्टूबर को टॉम क्रूज डे मनाया जाता है. इसकी वजह टॉम का देश के प्रति प्यार और सम्मान है.

Also Read Mirzapur 3: पंचायत के ‘सचिव जी’ दिखेंगे मिर्जापुर 3 में, अली फजल ने किया बड़ा खुलासा, कहा- कालीन भैया से जुड़ी…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >