Golden Globes 2025: भारतीय फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ नहीं जीत पाई गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

Golden Globes 2025: 82वें गोल्डन ग्लोब्स 2025 में भारत की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ बेस्ट गैर-अंग्रेजी भाषा मोशन पिक्चर का अवॉर्ड नहीं जीत पाई. यहां आप विनर्स की पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

Golden Globes 2025: लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्टन होटल में आयोजित 82वें गोल्डन ग्लोब्स 2025 की शुरूआत हो चुकी है. फिल्म निर्माता पायल कपाड़िया अवॉर्ड शो में शामिल हुई. इस साल उनकी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ को दो दो नामांकन मिले. पायल ने गोल्डन ग्लोब्स में बेस्ट निर्देशक के लिए नामांकन पाकर पहली भारतीय महिला बन गई थी. उनकी फिल्म को नॉन-इंग्लिश भाषा कैटेगरी में बेस्ट मोशन पिक्चर नॉमिनेशन मिला था. हालांकि ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ गोल्डन ग्लोब पुरस्कार पाने से चूक गई. गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट गैर-अंग्रेजी भाषा मोशन पिक्चर का पुरस्कार नहीं मिला और ये अवॉर्ड एमिलिया पेरेज को मिला. चलिए आपको पूरी विनर्स लिस्ट बताते हैं.

‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ गोल्डन ग्लोब जीतने से चूकी

पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ भले ही गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स में बेस्ट गैर-अंग्रेजी भाषा मोशन पिक्चर का अवॉर्ड नहीं जीत पाई, लेकिन अभी भी उम्मीद कायम है. पायल को बेस्ट निर्देशक के लिए भी नॉमिनेशन मिला है. वहीं, पायल इस अवॉर्ड शो का हिस्सा बनी है और उनकी तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस इवेंट के लिए पायल ने ब्लैक और रेड कलर का आउटफिट पहना है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है. रेड कार्पेट पर पोज देते हुए इनकी फोटो सामने आई है.

विनर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें-

  • बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर- मोशन पिक्चर- Kieran Culkin (ए रियल पेन)
  • बेस्ट टीवी मेल एक्टर- ड्रामा सीरीज- Hiroyuki Sanada (Shogun)
  • बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर- मोशन पिक्चर- Zoe Saldana
  • बेस्ट टीवी फीमेल एक्टर- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज- Jean Smart
  • बेस्ट टीवी मेल एक्टर म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज- Jeremy Allen White
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- टीवी- Tadanobu Asano (Shogun)
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले- मोशन पिक्चर- Peter Straughan (कॉन्क्लेव)
  • बेस्ट स्टैंड-अप कॉमेडियन ऑन टीवी- Ali Wong
  • बेस्ट पिक्चर- नॉन इंग्लिश- Emilia Perez (फ्रांस)
  • बेस्ट टीवी मेल एक्टर लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी मोशन पिक्चर- Colin Farrell (द पेंग्वुइन)
  • बेस्ट टीवी फीमेल एक्टर लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी मोशन पिक्चर- Jodie Foster (ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री)
  • बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर- टीवी- Jessica Gunning (Baby Reindeer)
  • बेस्ट सपोर्टिंग मेल एक्टर- टीवी- Tadanobu Asano
  • बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर- Flow
  • बेस्ट फीमेल एक्टर मोशन पिक्चर- म्यूजिकल/कॉमेडी- Demi Moore (The Substance)
  • बेस्ट मेल एक्टर मोशन पिक्चर- म्यूजिकल/कॉमेडी- Sebastian Stan (द डिफरेंट मैन)
  • बेस्ट सॉन्ग- मोशन पिक्चर- El Mal (Emilia Perez)
  • सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट- Wicked
  • बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर- Trent Reznor & Atticus Ross (चैलेंजर्स)
  • बेस्ट डायरेक्टर मोशन पिक्चर- Brady Corbet (The Brutalist)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >