Gene Hackman Death: ऑस्कर विनिंग एक्टर जीन हैकमैन का निधन, घर में मिले करीबी के 2 और शव

Gene Hackman Death: हॉलीवुड लीजेंडरी एक्टर जीन हैकमैन का निधन हो गया है. उनका शव उनकी पत्नी और पालतू डॉग के साथ उनके घर पर पाया गया है. हालांकि, इनके मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है.

Gene Hackman Death: दो बार ऑस्कर अवार्ड और गोल्डन ग्लोब जीत चुके लीजेंडरी एक्टर जीन हैकमैन का निधन हो गया है. एक्टर अपनी पत्नी बेटसी अराकावा और पालतू डॉग संग अमेरिका के न्यू मैक्सिको के सांते फे इलाके में मृत पाए गए. इस बात की पुष्टि सांता फे की पुलिस और प्रशासन ने की है. पुलिस का मानना है कि शुरुआती जांच से यह किसी साजिश और हमले की ओर इशारा नहीं कर रहा है. हालांकि, एक्टर के परिवार के साथ यह हादसा कैसे हुआ, इस बात की अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. अब जीन हैकमैन की मौत से पूरा हॉलीवुड शोक में है.

सांता फे काउंटी के शेरिफ ने की मौत की पुष्टि

बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जीन हैकमैन और उनकी पत्नी के निधन की पुष्टि सांता फे काउंटी के शेरिफ ने की. उन्होंने कहा, “हम इस बात को कन्फर्म करते हैं कि 95वें वर्षीय जीन हैकमैन और उनकी 63 वर्षीय पत्नी का उनके घर सनसेट ट्रेल (न्यू मैक्सिको) में शव मिला है.’ उन्होंने आगे यह भी बताया कि इस मामले की जांच जारी है.

दो बार जीत चुके हैं ऑस्कर अवार्ड

जीन हैकमैन हॉलीवुड के पॉपुलर स्टार हैं, जो छह दशक से ज्यादा समय तक 100 से अधिक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते आए थे. साल 1930 में जन्मे हैकमैन को फिल्म द फ्रेंच कनेक्शन में जिमी “पोपी” डॉयल की भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा उन्हें फिल्म ‘अनफॉरगिवेन’ में लिटिल बिल डैगेट के रोल के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता का ऑस्कर मिला था. इन फिल्मों के अलावा हैकमैन फर्स्ट टू फ्लाइट, सुपरमैन, राइट, द स्पिल्ट, आई नेवर सेंग फॉर माय फादर, प्राइम कट, टारगेट, पावर, नो वे आउट और द फर्म जैसी शानदार फिल्मों में भी काम कर चुके हैं. हालांकि बीते कई सालों से हैकमैन फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे और अपने परिवार के साथ न्यू मैक्सिको में शांत जिंदगी गुजार रहे थे.

Prabhat Khabar Premium Story: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >