अब Coronavirus ने ली इस मशहूर सिंगर की जान, जीत चुके हैं कई अवॉर्ड

Adam Schlesinger- कोरोना वायरस तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है. अब हाल ही में इस वायरस ने एक मशहूर सिंगर एडम स्लेजिंजर की जान ले ली है.

कोरोना वायरस तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है. अब हाल ही में इस वायरस ने एक मशहूर सिंगर एडम स्लेजिंजर (Adam Schlesinger) की जान ले ली है. उनकी निधन की खबर एक्टर टॉम हैंक्स ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर किया. उनके निधन से उनके फैंस और परिजन शोक में हैं.

जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले एडम स्लेजिंजर के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई थी. जिसके बाद आज उनके निधन की खबर आई है. स्लेजिंजर की उम्र 52 वर्ष थी.

बता दें कि एडम 90s के मशहूर म्यूजिक बैंड ‘फाउनडेशन ऑफ वेन’ में बास प्लेयर और को-राइटर रह चुके हैं. वो टीम के साथ Stacy’s Mom और Hey Julie जैसे शानदार हिट्स भी चे चुके हैं. इसके अलावा स्लेजिंजर Golden Globes, Tonys, Grammys और Emmys जैसे कई अवॉर्ड के नॉमिनेट हो चुके हैं. उन्होंने 2009 में A Colbert Christmas: The Greatest Gift of All! के लिए ग्रैमी जीता था. इसके साथ ही वो Emmys विजेता भी रहे.

उनके निधन पर अभिनेता टॉम हैंक्स ने पोस्ट शेयर कर दुख जाहिर किया है. उन्होंने लिखा, ‘मैं आज बेहद दुखी हूं. एडम स्लेजिंजर के बिना कोई प्लेटोन नहीं होगा, उनके That Thing You Do! के बिना, वो एक आश्चर्य थे, जिन्हें हमने COVID-19 के कारण खो दिया’.

इससे पहले कोरोना वायरस की वजह से ‘स्टार वॉर्स’ (Star Wars) एक्टर एंड्रू जैक (Andrew Jack) की से मौत हो गई है. वह 76 वर्ष के थे. एंड्रू जैक के एजेंट जिल मैकलॉ ने बताया कि उनका निधन इंग्लैंड के चेर्टसी के एक अस्पताल में मंगलवार को हुआ. उनकी पत्नी गैब्रियल रोगर ने बताया कि दो दिन पहले ही एंड्रू कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे. उन्हें दर्द नहीं था और शांतिपूर्ण तरीके से उनका निधन हो गया.’

वहीं, कोरोना से जापान के दिग्गज कॉमेडियेन केन शिमुरा (Ken Shimura) की मौत हुई थी. वह 70 साल के थे. हॉलीवुड रिपोर्टर के अनुसार अभिनेता को तोक्यो के अस्पताल में 20 मार्च को भर्ती कराया गया था. वह ‘शिमुरा केन नो बाकातोनो-सामा’ के लिए प्रसिद्ध थे. शिमुरा कॉमेडी रॉक बैंड ‘ड्रिफ्टर्स’ के भी सदस्य थे. ‘ड्रिफ्टर्स’ का नाम 70 और 80 के दशक में काफी प्रसिद्ध थे.

अमेरिकी संगीतकार-गीतकार एलन मेरिल (Alan Merrill) का निधन भी कोरोना वायरस की वजह से हो गया. वह 69 साल के थे. उनकी बेटी लॉरा मेरिल ने फेसबुक पर उनके निधन की पुष्टि की. मेरिल ने कहा कि कोरोना वायरस ने आज सुबह उनके पिता की जान ले ली. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पिता को ‘‘गुडबाय” के कहने के लिए दो मिनट का समय दिया गया. उन्होंने 1975 में ‘आई लव रॉक एंड रॉल’ लिखा था.

ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित अमेरिकी लोक गायक जो डिफी (Joe Diffie) की कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई है.. वह 61 वर्ष के थे. डिफी के निधन की घोषणा उनके फेसबुक पेज पर की गई जिसमें बताया गया कि कोरोना वायरस की जटिलताओं के कारण उनकी जान चली गई. डिफी ने 1990 के दशक में कई हिट गाने दिए थे. वहीं ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित एक और अमेरिकी गायक ज़ॉन प्राइन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उनकी हालत ‘गंभीर’ बनी हुई है.

वहीं कुछ दिन पहले ही हॉलीवुड सुपरस्टार मार्क ब्लम (Mark Blum) की कोरोना वायरस के कारण अपनी जान गवां दी. उनकी उम्र 69 थी. मार्क का इलाज न्यूयार्क के एक अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने आखिरी सांस ली. फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता के निधन की खबर को उनकी पत्‍नी जैनेट जैरिश ने एक ई-मेल के जरिये पुष्टि की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >