अभिनेत्री किएरा नाइटली नहीं करना चाहतीं न्यूड सीन, बतायी ये वजह

लंदन : हॉलीवुड अभिनेत्री किएरा नाइटली न्यूड सीन नहीं करना चाहतीं हैं. उन्होंने कहा है कि वह अब फिल्मों में न्यूड सीन नहीं करेंगी क्योंकि वह अब एक मां हैं. अभिनेत्री ने संगीतकार जेम्स राइट्सन से शादी की है और इन दोनों की तीन साल की एक बेटी है. उन्होंने कहा कि वह फिल्म में […]

लंदन : हॉलीवुड अभिनेत्री किएरा नाइटली न्यूड सीन नहीं करना चाहतीं हैं. उन्होंने कहा है कि वह अब फिल्मों में न्यूड सीन नहीं करेंगी क्योंकि वह अब एक मां हैं. अभिनेत्री ने संगीतकार जेम्स राइट्सन से शादी की है और इन दोनों की तीन साल की एक बेटी है.

उन्होंने कहा कि वह फिल्म में इस तरह का दृश्य करने के लिए बॉडी डबल (किसी और कलाकार से वही दृश्य कराना) का सहारा लेंगी.

नाइटली ने द टाइम्स से कहा, ‘‘ मैंने बॉडी डबल को चुना है. यह एक रोचक प्रक्रिया है.”

उन्होंने अपने फैसले के बारे में कहा, ‘‘ अभी के मुकाबले मैं न्यूड सीन को लेकर पहले ज्यादा सहज थी. मेरी एक बच्ची है और मैं अपने 33वें साल में हूं. मैं अपने शरीर के साथ काफी खुश हूं लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता कि इसे ज्यादा दिखाना चाहिए.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >