Holi 2024: इन फिल्मों में दिखा होली का सेलिब्रेशन, सितारों ने जमकर बिखेरा प्यार का रंग, जानें कहां देखें ये दमदार फिल्म

1 / 1
Holi 2024: इन फिल्मों में दिखा होली का सेलिब्रेशन, सितारों ने जमकर बिखेरा प्यार का रंग, जानें कहां देखें ये दमदार फिल्म
फुल स्क्रीन में देखें

Sholay

Holi 2024: होली का सेलिब्रेशन कई बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाया गया है. लिस्ट में कई लोकप्रिय फिल्में शामिल है. अगर आपने इन मूवीज को नहीं देखा है, तो आपको बताते है आप इन्हें कहां देख सकते हैं.

Holi 2024: शोले फिल्म साल 1975 में रिलीज की गई थी और रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया था. मूवी में होली का त्योहार दिखाया गया है. बता दें कि मूवी में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन, संजीव कपूर, अमजद खान ने काम किया था. अबतक नहीं देखी मूवी तो इसे अमेजन प्राइम पर घर बैठे देख सकते है.

Mohabateein

मोहब्बतें एक रोमांटिक फिल्म है और इसका निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था. इसमें शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या रॉय, अमरीश पुरी और अनुपम खेर लीड रोल में नजर आये थे. फिल्म में सितारे रंगों का त्योहार मनाते दिखे है. इस फिल्म में तीन कपल के प्यार की कहानी दिखाई गई है. आप इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.

Ramleela

गोलियों की रासलीला रामलीला साल 2013 में रिलीज हुई थी. इसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ऋचा चड्ढा, सुप्रिया पाठक, शरद केलकर ने अहम किरदार निभाया है. मूवी में होली का त्योहार दिखाया गया है. अगर आपने इसे नहीं देखा है तो आप मूवी को अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Yeh jawani hai deewani

साल 2013 में ये जवानी है दीवानी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है. रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण कल्कि, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित, फारुक शेख नजर आए है. मूवी में होली का त्योहार दिखाया गया है और उसका बलम पिचकारी गाना बहुत पॉपुलर हुआ था. इसे आप अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Ranjhana

रांझणा साल 2013 में रिलीज की गई थी और यह एक रोमांटिक ड्रामा है. फिल्म में धनुष और सोनम कपूर लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में कुंदन और जोया के प्यार की कहनी दिखाई है. धनुष की ये मूवी आप अमेजान प्राइम पर देख सकते हैं.

Holi Songs 2024: इन बॉलीवुड गानों से क्रिएट करें परफेक्ट होली वाइब्स, अभी कर लें अपनी प्लेलिस्ट में शामिल

Silsila

सिलसिला साल 1981 में रिलीज की गई थी. इसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा, संजीव कुमार और शशि कपूर लीड रोल में नजर आए थे. इसमें होली का त्योहार सितारे मनाते दिखे थे.

Deepika Padukone Pregnant: प्रेग्नेंट हैं दीपिका पादुकोण? 5 साल बाद रणवीर सिंह के घर गूंजेगी बच्चे की किलकारी!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >