Hina Khan Wedding Video: हिना खान की शादी का हर पल लगा फिल्मी सीन जैसा, देखें ड्रीम वेडिंग की झलक

Hina Khan Wedding Video: टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल संग शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. उन्होंने प्राइवेट तरीके से शादी की. अब कपल ने अपना वेडिंग वीडियो शेयर किया है. जिसमें दोनो�� रोमांस करते और सात जन्म के लिए एक दूसरे के होते दिख रहे हैं.

Hina Khan Wedding Video: टीवी स्टार हिना खान ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ एक निजी समारोह में शादी कर ली. कपल की वेडिंग फोटोज जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई, फैंस काफी इमोशनल हो गए और उन्हें ढेर सारी बधाईयां देने लगे. अब नवविवाहित जोड़े ने अपने विवाह समारोह का एक इमोशनल वीडियो शेयर किया, जिसमें वे अपनी शादी को रजिस्टर्ड करते दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में फैंस देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे को प्यार से वरमाला पहनाते हैं और फिर एक दूसरे को पति-पत्नी मानकर शादी रजिस्टर्ड करते हैं. इस खुशी के पल में उनके पैरेंट्स भी मौजूद थे. बाद में रॉकी अपनी वाइफी के लिए एक प्यार सा स्पीच देते हैं. जिसमें वह बताते हैं कि हिना की स्माइल उनके लिए कितना मायने रखती है. उन्होंने कहा, वह मेरी आत्मा है, वह मेरा दिल है. सब कुछ तभी समझ में आता है, जब वह मुस्कुराती है. मैं तुमसे प्यार करता हूं.” हिना खान और रॉकी जैसवाल की पहली मुलाकात ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई थी, जहां अभिनेत्री ने अक्षरा की मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि रॉकी एक निर्माता के रूप में क्रू का हिस्सा थे. समय के साथ, उनकी दोस्ती एक रोमांटिक रिश्ते में बदल गई, जिसे उन्होंने 2017 में ऑफिशियल किया.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सहित इन 6 शोज पर गिरी गाज? मेकर्स ने लिया बंद करने का फैसला, लिस्ट में कई पॉपुलर सीरियल्स भी शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >