B'day Spl: ...तो इस वजह से रामायण की 'सीता' ने स्क्रीन पर नहीं पहने छोटे कपड़े, एक्ट्रेस ने किया था खुलासा

Deepika Chikhalia का आज जन्मदिन हैं. दीपिका 55 साल की हो गई है. सीता का रोल प्ले करने के बाद दीपिका ने कभी भी फिल्मों में छोटे कपड़े नहीं पहने.

Happy Birthday Deepika Chikhalia: देश में लॉकडाउन के बाद दोबारा प्रसारित होने पर रामायण लोगों के दिलों पर फिर से छा गया है. इस शो में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhalia) का आज जन्मदिन हैं. दीपिका 55 साल की हो गई है. सीता का रोल प्ले करने के बाद दीपिका ने कभी भी फिल्मों में छोटे कपड़े नहीं पहने. एक इंटरव्यू में उन्होंने इसका खुलासा किया.

Also Read: पूर्व पीएम Rajiv Gandhi के साथ Ramayan की ‘सीता’ ने शेयर की तसवीर, बोलीं- आज भी याद है वो दिन…

स्पॉटबॉय को दिये इंटरव्यू में दीपिका ने बताया था, मैं फिल्मों में शॉर्ट ड्रेस नहीं पहनना चाहती थी क्योंकि ये मेरी इमेज के खिलाफ जाता. मैंने सीता का रोल निभाया और लोग मुझे वैसे ही देखना चाहते थे. इसलिए मैं फैंस की फीलिंग हर्ट नहीं करना चाहती थी. इस तरह की स्थिति में आप या तो इमेज तोड़ते हो या उसे कैरी करते हो. मैं इसे ब्रेक नहीं करना चाहती थी क्योंकि ये बहुत स्ट्रॉन्ग था. ये बैकफायर होता. बता दें कि शो रामायण के लिए दीपिका के 4-5 स्क्रीन टेस्ट हुए. तब जाकर उन्हें ये रोल मिला था.

इसके अलावा दीपिका ने एक्टिंग वर्ल्ड में वापस लौटने को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा, मैं इंतजार कर रही हूं. मुझे अच्छे प्रोडक्शन हाउस से कॉल आ रहे हैं लेकिन अपने दम पर, मैंने किसी को कॉल नहीं किया क्योंकि मैं किसी को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानती.

Also Read: Ramayan की ‘सीता’ की वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे Rajesh Khanna, वायरल हो रही तसवीर

गौरतलब है कि एक दौर था जब टीवी पर रामानंद सागर का बनाया सीरियल रामायण आता था. रविवार की सुबह हर इंसान अपने सारे काम छोड़कर इस सीरियल को देखता था. इस सीरियल के मुख्य कलाकारों को भी इस तरह शोहरत मिली कि मूर्तिकारों ने भगवान राम-सीता की मूर्तियों में इनका अक्स उतारना शुरू कर दिया. हालात ऐसे थे कि ये ऑनस्क्रीन ‘माता सीता’ कहीं भी जाती तो कुछ लोग उनके पैर छूने आ जाते थे. इसके साथ ही दीपिका ने टीवी के अलावा दीपिका टीवी के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

बता दें कि इन दिनों टीवी पर रामायण का री-टेलीकास्ट हो रहा है. लोग आज भी रामायण को उतना ही प्यार दे रहे हैं. रामायण ने टीआरपी में भी सारे रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं. दीपिका लगातार अपनी पुरानी तसवीरें शोयर कर अपना खास लम्हों को याद कर रही हैं. वहीं, आये दिन सोशल मीडिया पर रामायण से जुड़ी चीजें ट्रेंड कर रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >