तलाक की खबरों के बीच Govinda के इस करीबी का हुआ निधन, फूट-फूटकर रोए एक्टर, VIDEO

Govinda: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा एक बार फिर मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. जी हैं उनके सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है. एक्टर अंतिम विदाई देते वक्त फूट फूटकर रोते नजर आए.

Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन-दिनों पत्नी सुनीता संग तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब उनके करीबी और सेक्रेटरी शशि प्रभु का निधन हो गया है. जिसके बाद से गोविंदा सदमे में हैं. प्रभु के साथ एक्टर का करीबी रिश्ता था. दोनों एक परिवार की तरह लंबे समय से साथ रहते थे. जैसे ही गोविंदा को यह दुखद खबर मिली, वह दौरे-दौरे उनके घर पहुंचे. बाद में अंतिम संस्कार के समय गोविंदा अपने प्रिय मित्र को अंतिम विदाई देते हुए फूट-फूट कर रोते नजर आए.

सेक्रेटरी के मौत के बाद फूट-फूटकर रोए गोविंदा

शशि प्रभु के निधन की खबर 6 मार्च को गोविंदा तक पहुंची और बिना किसी हिचकिचाहट के वह शोकाकुल परिवार से मिलने पहुंचे. रात 10 बजे हुए अंतिम संस्कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें एक्टर काफी भावुक दिखाई दे रहे हैं. वह अपने आंसु को रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन दोस्त को खोने का गम उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है. उन्हें प्रभु के एक करीबी परिवार के सदस्य को सांत्वना देते हुए भी देखा गया.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

गोविंदा के साथ करीबी रिश्ता शेयर करते थे शशि प्रभु

गोविंदा और शशि प्रभु के बीच कई दशकों तक एक मजबूत प्रोफेशनल और पर्सनल रिश्ता रहा है. प्रभु न केवल उनके सेक्रेटरी थे, बल्कि बॉलीवुड में उनको खूब सपोर्ट भी किया करते थे. उनकी दोस्ती गोविंदा के शुरुआती करियर के दिनों से ही है और दोनों सालों तक एक-दूसरे के सपोर्ट सिस्टम रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, शशि प्रभु को हृदय संबंधी समस्याएं थीं और उनके निधन से ठीक चार दिन पहले उनकी सर्जरी हुई थी. दुर्भाग्य से, 6 मार्च को वे बाथरूम में गिर पड़े. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >