'हवा में लिखी बातों को साफ करना है' सुनीता अहूजा के 'अफेयर' वाले दावों पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने पहली बार पत्नी सुनीता अहूजा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. 'युवा शक्ति दही हांडी' इवेंट में भावुक होकर उन्होंने कहा कि वे दुआ करते हैं कि सब कुछ साफ हो जाए. फैंस से सपोर्ट की अपील की है.

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा के बीच चल रही जुबानी जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. कुछ टाइम पहले सुनीता ने गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के सीरियस आरोप लगाए थे. लंबे टाइम तक इस मामले पर चुप रहने के बाद, अब एक्टर गोविंदा ने मुंबई में आयोजित 'युवा शक्ति दही हांडी' इवेंट के दौरान पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक बहुत ही इमोशनल बात कही है.

'माता रानी से दुआ है कि सब कुछ साफ हो जाए'

दही हांडी इवेंट में स्टेज से लोगों को एड्रेस करते हुए एक्टर गोविंदा ने अपनी वाइफ का डायरेक्ट नाम तो नहीं लिया, लेकिन घर के झगड़े की तरफ इशारा करते हुए कहा, "बहुत सी बातें हवा में लिख दी गई हैं. मैं माता रानी से यही दुआ करता हूं कि वो सब बातें साफ हो जाएं और गोविंदा उन गलतफहमियों को दूर कर सके." उनके इस बयान को सीधे तौर पर सुनीता अहूजा के आरोपों के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है.

'इस मुश्किल टाइम में आप सभी के सपोर्ट की जरूरत है'

अपनी बात रखते हुए एक्टर गोविंदा काफी इमोशनल दिखे. उन्होंने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा, "मुझे इस टाइम आप लोगों के सपोर्ट और साथ की बहुत जरूरत है. बिल्कुल वैसा ही प्यार और साथ चाहिए जैसा आप सालों से मुझे देते आए हैं." इसके साथ ही उन्होंने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स 'रूपा' और 'दुनियादारी' का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: जब गोविंदा थे बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’, फिर कहां हुई चूक? एक फैसले ने बदल दिया सुपरस्टार का पूरा करियर

क्या है दोनों के बीच का पूरा विवाद?

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी में प्रॉब्लम की खबरें मीडिया में छाई हुई हैं. सुनीता अहूजा ने कई इंटरव्यूज में गोविंदा की पर्सनल लाइफ और उनके अफेयर को लेकर खुलकर बातें कही थीं. हालांकि उस टाइम गोविंदा ने ज्यादा कुछ नहीं कहा था, लेकिन मुंबई के दही हांडी इवेंट में उनका यह रूप दिखाता है कि वे अब इन विवादों को हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: Govinda Son Yashvrdhn Ahuja Debut: मां सुनीता आहूजा संग बॉलीवुड में कदम रखेंगे यशवर्धन, हॉरर-कॉमेडी से होगा डेब्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >