Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein के ईशान क्या अब फिल्मों में आएंगे नजर, शक्ति अरोड़ा ने कहा- मूवीज का ऑफर…

गुम है किसी के प्यार में फेम शक्ति अरोड़ा अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. ये फैंस जानना चाहते हैं. इसपर अब शक्ति ने बात की है. शक्ति ने गुम है किसी के प्यार में शो को छोड़ दिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ से शक्ति अरोड़ा के बाहर होने से कई फैंस चौंक गए थे. अचानक शो से शक्ति के निकलने पर फैंस के मन में कई सवाल थे. शो उस समय टीआरपी लिस्ट में छाया हुआ था. ऐसे में मेकर्स लीप का प्लान लेकर आए और अब कहानी 7 साल आगे बढ़ गई. वहीं, शक्ति के चाहने वाले उन्हें नये शो में देखने का इंतजार कर रहे हैं. अब एक्टर ने अपकमिंग शोज को लेकर बात की.

शक्ति अरोड़ा का कौन सा है अगला प्रोजेक्ट

गुम है किसी के प्यार में फेम शक्ति अरोड़ा अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. इसपर उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में कहा, “इस बार मैं नहीं कर रहा हूं. मैं चाहता हूं कि ईश्वर मुझे बताए कि उन्होंने मेरे लिए क्या सोचा है. बॉलीवुड में काम करने को लेकर एक्टर ने कहा, इंडस्ट्री में आने वाला हर इंसान फिल्म एक्टर बनना चाहता है. ये मौका मिलने के बारे में है और अगर मिलता है तो ये आपको क्रिएटिव संतुष्टि देता है और मार्केट में आपकी इमेज बनती है. अगर ऐसा नहीं हो रहा तो ये करने का कोई मतलब नहीं है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

क्या शक्ति अरोड़ा ओटीटी या फिल्म में आएंगे नजर

साथ ही शक्ति अरोड़ा ने बताया कि उन्हें फिल्मों और ओटीटी का ऑफर मिला है, लेकिन उनसे उनके करियर को कोई फायदा नहीं मिलता. इस वजह से उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया. तो फिलहाल दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा उन्हें किसी नये शो में देखने के लिए. वहीं, गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक के बारे में बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि ईशा का सपना सच होने वाला है. सवी और शशांक की शादी तय हो गई है. इस बात से सवी खुश नहीं है, लेकिन वो अफनी आई को दुखी नहीं देख सकती. कहा जा रहा है कि शशांक, सवी की जिंदगी में जहर घोलने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >