Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein से बाहर निकलने पर ईशान ने तोड़ी चुप्पी, शक्ति अरोड़ा ने कहा- वर्ल्ड कप के दौरान…

गुम है किसी के प्यार में लीप आया और शक्ति अरोड़ा ने शो को छोड़ दिया. उनके जाने से फैंस खुश नहीं थे. अचानक शो से बाहर होने पर अब शक्ति ने चुप्पी तोड़ी है.

सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आया है और शक्ति अरोड़ा इससे बाहर हो चुके हैं. शक्ति शो में ईशान का किरदार निभाते थे. शो में दूसरा लीप आया था और तब ही शक्ति की इसमें एंट्री हुई थी. कुछ महीने बाद ही ईशान के कैरेक्टर को खत्म करने का मेकर्स ने फैसला लिया. हालांकि इस फैसले से फैंस थोड़े दुखी थे और वो सवी और ईशान की लव स्टोरी देखना चाहते थे. अब शक्ति ने शो छोड़ने पर बात की.

शक्ति अरोड़ा ने क्यों छोड़ा गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा को हितेश भारद्वाज ने रिप्लेस किया था. शक्ति ने हिन्दुस्तान टाइम्स से एक इंटरव्यू में शो छोड़ने पर कहा, “यह अप्रत्याशित था क्योंकि हमें टीआरपी मिल रही थी. वर्ल्ड कप के दौरान 2.1 टीआरपी मिलना कोई जोक नहीं है और मेकर्स ऐसे में कोई लीप लाने के बारे में नहीं सोचेगा. हालांकि चैनल का जो फैसला था, उसके बारे में वो ही जानते होंगे.” शक्ति ने बताया कि उन्हें शो से बाहर निकलने के बारे में मीडिया से पता चला.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विलेन के रोल में इस एक्टर ने ली एंट्री, सवी-रजत की जिंदगी करेगा तबाह

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

शक्ति अरोड़ा ने कही ये बात

शक्ति अरोड़ा ने कहा, “मुझे मीडिया से डेढ़ महीने पहले खबर मिली थी. लेकिन मैं इसपर पहले यकीन नहीं कर रहा था, मैंने अपने दिमाग को तैयार कर लिया था. वहीं, गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि सवी की शादी शशांक से फिक्स हो गई है. सवी ये शादी नहीं करना चाहती है, लेकिन ईशा की वजह से वो इस शादी के लिे राजी हो गई है. रजत के लिए भी उसकी मां लड़की खोज रही है, जो सवी को मां का प्यार दे सकें. हालांकि रजत शादी नहीं करना चाहता है और सारी लड़कियों के बारे में सोचता है कि वो उसके पैसों के पीछे पड़ी है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >