Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सवी की जिंदगी में तबाही मचाने आया ये शख्स, नये विलेन की हुई एंट्री, रजत से है कनेक्शन

गुम है किसी के प्यार में लीप आ चुका है और अब धीरे-धीरे मेकर्स नये कैरेक्टर्स लेकर आ रहे हैं. अब एक ऐसे किरदार की एंट्री हुई है, जो सवी और रजत की जिंदगी में नयी दिक्कतें लेकर आएगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपनी कहानी की वजह से लाइमलाइट में है. सीरियल में लीप के बाद सवी और रजत की स्टोरी दिखाई जा रही है. रजत की बेटी है, जिसका नाम सई है. सवी और सई की खूब बनती है और सवी उसकी टीचर भी है. सवी और रजत के परिवार वाले दोनों की शादी को लेकर परेशान है. ईशा, सवी के लिए लड़का खोज रही और रजत की मां उसके लिेए लड़की खोज रही. इस बीच शो में स्प्लिट्सविला 11 फेम कबीर भारतीय ने एंट्री ले ली है.

गुम है किसी के प्यार में कबीर भारतीय की एंट्री

सीरियल गुम है किसी के प्यार में एक्ट्रेस कावेरी प्रियम की एंट्री हुई है, जो रजत की एक्स वाइफ का रोल प्ले कर रही है. अब कबीर भारतीय ने शो में कदम रख दिया है. कबीर, कावेरी के साथ नजर आ रहा है. उसका किरदार नेगेटिव है और वो कैमियो रोल निभा रहा है. कबीर, सवी को परेशान करता दिखेगा और रजत उसे बचाने आएगा. क्या उसके आने से सवी और रजत की नफरत प्यार में बदलेगी, ये देखने लायक होगा.

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

रजत के घर आए लड़की वाले

गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि रजत एक इवेंट में जाता है, जहां उसकी मुलाकात अपनी एक्स वाइफ आशिका से होती है. आशिका को देखते ही उसकी पुरानी यादें ताजा हो जाती है. आशिका के साथ उसे अर्श गुजराल मिलता है, जो उसकी बेइज्जती करता है. हालांकि रजत उसे करारा जवाब देता है. दूसरी तरफ सवी मृगमयी को समझाती है कि वो घर छोड़कर ना जाए और अपने प्यार के लिए लड़े. ईशा को शान्तुन समझाता है और उसके बाद हंसी-मजाक होता है. रजत के घर पर लड़की वाले आते है और भाग्यश्री अपने बेटे की खूब तारीफ करती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या रजत की एक्स वाइफ की होगी शो में एंट्री, सई-सवी को अलग करने की करेगी कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >