Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin के विराट ने नये शो ‘मेघा बरसेंगे’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, अब सई नहीं इस एक्ट्रेस के साथ करेंगे रोमांस

गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट अपने नये शो मेघा बरसेंगे को लेकर काफी उत्साहित है. शो का प्रोमो सामने आ गया है और जल्द ही टीवी पर सीरियल शुरू होने वाला है. अब शो को लेकर नील ने बात की.

गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट अब नये शो में नजर आएंगे. इस शो का नाम मेघा बरसेंगे है, जो कलर्स चैनल पर आएगा. नील गुम है किसी के प्यार में विराट का रोल प्ले करते थे और इस किरदार की वजह से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी. फैंस उन्हें नये सीरियल में देखने के लिए बेताब थे. अब एक्टर के शो का प्रोमो भी आ चुका है, जिसे देख दर्शक उत्साहित गए है. इस बीच नील ने टीवी पर वापसी करने को लेकर बात की.

नील भट्ट अब आएंगे इस शो में नजर

गुम है किसी के प्यार में और बिग बॉस 17 के बाद नील भट्ट नये सीरियल में नजर आ रहे हैं. पिंकविला से बातचीत में नील ने शो मेघा बरसेंगे के पहले दिन की शूटिंग के बारे में बात की. उन्होंने कहा, “यह काफी मेजदार था. मैं पहला इंसान था, जिसे शो के लिए कास्ट किया गया था और शूटिंग शुरू करने वाला आखिरी इसान. मैंने सबको कास्ट होते देखा. मैंने अमृतसर में शूटिंग की और हमने एक रियल प्लेस पर शूट की और इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं.” शो में वो अब एक्ट्रेस नेहा राणा के साथ रोमांस करते दिखेंगे. वहीं, इस शो को आप 6 अगस्त 2024 से शाम 7 बजे कलर्स पर देख सकते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

गुम है किसी के प्यार में लीप आने के बाद कटा था नील भट्ट का पत्ता

वहीं, नील भट्ट ने गुम है किसी के प्यार में विराट चव्हाण का रोल प्ले किया था. शो में उनकी जोड़ी आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा के साथ बनी थी. हालांकि लीप के बाद तीनों का किरदार खत्म कर दिया गया. विराट और सई की मौत हो जाती है और उनकी बेटी को लेकर आगे की कहानी दिखाई जाती है. सई और विराट की मौत के बाद ही सीरियल में लीप आया था. अब सवी की कहानी शो में दिखाई जा रही है. सवी की जिंदगी में रजत की एंट्री हो गई है. दोनों एक-दूसरे से नफरत करते हैं, लेकिन सई की वजह से दोनों साथ आ जाते हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >