Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: वैभवी हंकारे ने शो को कहा अलविदा? परम सिंह बोले- आपको बहुत मिस…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में क्या अब वैभवी हंकारे नजर नहीं आएंगी, ऐसी चर्चा सोशल मीडिया पर चल रही है. फैंस जानना चाहते हैं कि सच्चाई क्या है. इस बीच वैभवी के एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में परम सिंह, वैभवी हंकारे और सनम जौहर लीड रोल निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि तीनों को शो से रिप्लेस किया जा रहा है. जिसके बाद से फैंस काफी परेशान हो गए. दर्शक जानना चाहते हैं कि क्या ये सच है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताा जा रहा है कि सिर्फ वैभवी को रिप्लेस किया जाएगा और सनम- परम शो में बने रहेंगे. इस बीच वैभवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस अपने को-स्टार परम के साथ दिख रही है. वीडियो देख लग रहा कि वह शो छोड़ने का हिंट दे रही है.

वीडियो में वैभवी हंकारे, परम सिंह से पूछती है, अगर कल मैं नहीं रहूंगी शो में, क्या आप मिस करेंगे. इसपर परम जवाब देते हुए कहते हैं, बेशक, मैं आपको बहुत मिस करने वाला हूं. उसके बाद एक्ट्रेस कहती है, मुझे मिस करना. परम फिर कहते हैं, क्योंकि तू बहुत क्यूट है ना, बहुत भोली है ना, बहुत अच्छी है ना. उसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं, इमोशनल कर रहा है. वीडियो देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे कि वह शो छोड़ रही. फिलहाल मेकर्स ने चुप्पी बनाए रखा है.

यहां पढ़ें- जाट बॉक्स ऑफिस किंग सनी देओल की ये 10 फिल्में कभी बड़े पर्दे तक नहीं पहुंच सकी, लिस्ट में नाम देखकर लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >