Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक, क्या रजत रोक पाएगा इस शादी को

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में दिखाया जाएगा कि ईशा ने ईशान से वादा किया था कि वो सवी का घर फिर से बसाएगी. उसी वादा को निभाने के लिए ईशा ने फाइनली एक लड़का खोज लिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twists: सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप आया है और कहानी रजत और सवी की जिंदगी पर फोकस्ड है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत एक-दूसरे को बिल्कुल पंसद नहीं करते हैं और हमेशा लड़ते रहते हैं. सवी को लगता है कि रजत एक बदतमीजी इंसान है और रजत को लगता है कि सवी उसके पैसों के पीछे पड़ी है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा कि ईशा, सवी की शादी को लेकर परेशान है और उसके लिए लड़का खोज रही है.

सवी और शशांक की शादी तय

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशान की मौत के बाद ईशा, सवी के लिए लड़का खोज रही है. ईशा ने ईशान से वादा किया था कि वो उसका घर फिर से बसाएगी. उसी वादा को निभाने के लिए ईशा ने फाइनली एक लड़का खोज लिया, जो सवी की सच्चाई जान कर भी उससे शादी करना चाहता है. शशांक, सवी से मिलने उसके घर आता है और शादी के लिए हां कह देता है. सवी और शंशाक दोनों बात करते हैं और सवी उसे बताती है कि वो कभी भी मां नहीं बन सकती.

Also Read: Ghum Hai Kiskey Pyaar Meiin: सीरियल में इस किरदार की हुई एंट्री, अनुपमा शो से है कनेक्शन

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ईशान-भवर के बीच कैसे शूट हुआ आखिरी फाइट सीन, करणवीर बोहरा बोले- शक्ति और मुझे कुछ घूंसे…

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

सवी को जिंदगी बर्बाद करने आया है शशांक

शशांक, सवी से कहता है कि वो बच्चे गोद ले सकते हैं. जिसके बाद सवी को यकीन नहीं होता कि ऐसा भी कोई लड़का है, जो उसे अपनाने के लिए तैयार है. सबके दवाब के बाद सवी भी शादी के लिए राजी हो जाती है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि शशांक, सवी की जिंदगी में परेशानियां खड़ी करने आया है. उसके इरादे बुरे है और वो सवी की जिंदगी बर्बाद करने आया है. क्या सवी और ईशा को शशांक के प्लान के बारे में पता चलेगा. क्या रजत इस शादी को रोक पाएगा. क्या होगा आगे, जानने के लिए एपिसोड के टेलीकास्ट का इंतजार करना होगा.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या रजत की एक्स वाइफ की होगी शो में एंट्री, सई-सवी को अलग करने की करेगी कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >