Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को थप्पड़ मारने के लिए उठाया हाथ, होगा हाईवोल्टेज ड्रामा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. सीरियल ने हाल ही में सात साल का लीप लिया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में हम देखते हैं कि रजत सवी को गुस्से में उसकी एक्स वाइफ को लेकर भला बुरा कह देती है. जिसके बाद वह उसे थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों अपने लीप को लेकर खूब सूर्खियां बटोर रहा है. जहां पहले शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की केमिस्ट्री को खूब प्यार मिला. वे ईशान और सावी के रूप में शानदार थे. दोनों की एक खूबसूरत लवस्टोरी थी, जिसकी हैप्पी एडिंग नहीं हुई. ईशान की मौत ने सभी का दिल तोड़ दिया. शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ दिया और लोग इससे खुश नहीं थे. उसके बाद सीरियल में हितेश भारद्वाज की एंट्री हुई. वह रजत ठक्कर के किरदार में नजर आ रहे हैं. उनके अलावा भाविका, मानसी साल्वी, इंद्रनील भट्टाचार्य और अंकिता खरे शो का हिस्सा हैं.

‘गुम है किसी के प्यार में’ रजत और सवी की बढ़ गई है लड़ाई

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, दर्शक देखेंगे कि रजत सवी को गलत समझता है. दोनों के बीच की गलतफहमी इतनी बढ़ जाती है, कि वे जब भी मिलते हैं लड़ाई होती ही है. पिछले एपिसोड में, रजत ने वह मच्छर रैकेट तोड़ दिया, जो सवी ने उसे दिया था क्योंकि उसे लगा कि सवी उसके पैसों के पीछे है. अपकमिंग एपिसोड में, सवी रजत के व्यवहार से परेशान हो जाएगी और उसे बात करने की कोशिश करेगी. बहस में सवी रजत से कहती है कि उसके अहंकारी व्यवहार के कारण ही उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया. सवी के शब्दों से रजत गुस्से में आग बबूला हो जाता है और उसे थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाता है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

रजत का गुस्सा देखकर डर जाती है सवी

रजत का गुस्सा देखकर सवी डर जाती है, उसका मंगेतर बीच में आता है और रजत को रोकता है. रजत (हितेश भारद्वाज) को इतने गुस्से में देखकर सवी को कुछ भी पता नहीं चलता. क्या सावी को अपनी गलती का एहसास होगा और वह रजत को समझने की कोशिश करेगी और उसके पास्ट के बारे में कभी जान पाएगी. हाल ही में गुम है किसी के प्यार में हमने देखा कि कावेरी प्रियम ने एंट्री की है. वह रजत की पत्नी के तौर पर दिखाई देंगी.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >