Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले कुछ इस तरह मिलेंगे सवी-ईशान, होगा बड़ा धमाका

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. अब शो जल्द ही लीप लेने वाला है. जहां भाविका शर्मा ने अपने कैरेक्टर और सवी-ईशान के मिलन पर बात की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Twist: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. स्टार्स के कैरेक्टर ने सभी को दीवाना बना दिया. सई-विराट और पाखी की कहानी खत्म होने के बाद नई जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. ईशान और सवी की कहानी शुरू हुई और #IshVi हर दिन ट्रेडिंग हुई. यह टेली टाउन की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक है. हालांकि अब ये शो लीप लेने वाला है. जी हां आपने सही सुना. शक्ति अरोड़ा शो से बाहर होने वाले हैं. वहीं भाविका शर्मा को बरकरार रखा जाएगा.


हितेश भारद्वाज शो में कर सकते हैं एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शक्ति अरोड़ा के जाने के बाद हितेश भारद्वाज भाविका शर्मा के साथ नई भूमिका निभाएंगे. कावेरी प्रियम कथित तौर पर तीसरी लीड के रूप में एंट्री करेंगी. रिपोर्टों से यह भी पता चलता है कि ऋचा राठौड़, आस्था शर्मा, पल्लवी प्रधान, सागर सैनी, वरुण जैन और अन्य कलाकार इसमें शामिल हो सकते हैं. बाल कलाकार अमायरा खुराना भी एंट्री कर सकती हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा की को-स्टार ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- मुश्किल हो लेकिन…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा के बाद भाविका शर्मा शो को कहेंगी अलविदा, एक्ट्रेस बोली- अभी किसी चीज…

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में अचानक आ रहे लीप को लेकर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं कभी भी ये नहीं…


लीप से पहले ईशान और सवी करेंगे शादी?

ऐसा कहा गया है कि लीप के बाद सवी एक शिक्षक बन जाएंगी, जबकि हितेश शो में अकेले पिता की भूमिका निभाएंगे. फैंस इस बात से खुश नहीं थे कि ईशान का अंत हो जाएगा. इन सबके बीच भाविका उर्फ ​​सवी ने इंडिया फोरम से सवी-ईशान रीयूनियन के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ में सवी की भूमिका निभाने का अवसर पाकर आभारी और धन्य हूं. उन्होंने आगे बताया कि सवी एक मजबूत इरादों वाली महिला है, जो अपनी सोच है और वह अपनी राय रखती है. भाविका ने साझा किया कि सवी का किरदार निभाने का यह एक साल अनोखा रहा है, और हर नए दिन के साथ नई सीख आती है.

भाविका शर्मा ने मेहनत कर बनाया है अपना नाम

भाविका शर्मा ने कहा कि उन्होंने दिल और आत्मा दे दी है, और फैंस ने सवी की सराहना की है. उन्होंने आगे ईशान और सवी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि हम दोनों का मिलन सभी इशवी फैंस के लिए एक सरप्राइज होगा. राजेश राम सिंह, पिया बाजपेयी, प्रदीप कुमार और शैका परवीन द्वारा निर्मित, गुम है किसी के प्यार में रात 8 बजे स्टारप्लस पर ऑनएयर होता है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >