Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: तेजस्विनी ने शो में काम करने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सेट पर हर दिन…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद वैभवी हंकारे की एंट्री हुई. वह तेजस्विनी का किरदार निभाती है. अब उन्होंने सीरियल में काम करने पर बात की है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में ने जबसे लीप लिया है, तबसे इसकी कहानी को दर्शक ज्यादा पसंद नहीं कर रहे हैं. यही कारण है कि टीआरपी चार्ट में यह टॉप 10 से बाहर हो गया है. शो में वैभवी हंकारे, परम सिंह और सनम जौहर मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. तीनों के बीच लव ट्रायंगल चल रहा है. अब वैभवी, जिन्होंने ‘सिंदूर की कीमत’ और ‘शादी शेयरें लागू’ जैसे शो में मुख्य भूमिका निभाई है, उन्हें लगता है कि हर प्रोजेक्ट खास है.

गुम है किसी के प्यार में तेजस्विनी की भूमिका निभाने पर क्या बोली वैभवी

वैभवी हंकारे ‘गुम है किसी के प्यार में’ में तेजस्विनी का किरदार निभाती नजर आ रही हैं. उन्होंने शो को लेकर कहा, “सीरियल में तेजस्विनी का किरदार निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी है और सेट पर हर दिन कुछ नया सीखने का अनुभव करते हैं. इस यात्रा ने मुझे धैर्य, अनुशासन और अपनी कला के प्रति सच्चे रहने का महत्व सिखाया है.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

इन प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं वैभवी

मुंबई में पली-बढ़ी वैभवी ने 9 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बारे में बताते हुए वह कहती हैं, “जब मैं सिर्फ 9 साल की थी, तब मैंने अभिनय करना शुरू कर दिया था. तब से, एक्टिंग मेरे जीवन का एक बड़ा हिस्सा रहा है. मैंने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘सावधान इंडिया’ और एक हॉलीवुड फिल्म ‘ट्रेसेस ऑफ सैंडलवुड’ जैसे प्रोजेक्ट किए. मैंने अपनी शिक्षा और जुनून को संतुलित करने के साथ-साथ यह सब किया.”

स्कूल के बाद ऑडिशन देती थी वैभवी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं अपने स्कूल के बाद ऑडिशन देती थी. यहां तक ​​कि अपने स्कूल के दिनों में भी मैंने कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता था. पढ़ाई और ऑडिशन के बीच संतुलन बनाना, रिजेक्शन का सामना करना और लगातार खुद को साबित करना, यह सब काफी परेशान कर देने वाला था, लेकिन इन अनुभवों ने मुझे उस व्यक्ति के रूप में आकार दिया है, जो मैं आज हूं और मैं इसे किसी अन्य तरीके से नहीं कर सकती.” शो में परम सिंह और सनम जौहर भी मुख्य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >