Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin को अलविदा कह रहे हैं शक्ति अरोड़ा, एक्टर बोले- मेरे साथ हमेशा यही…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपने आने वाले लीप को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी सभी स्टारकास्ट सीरियल को अलविदा कह देंगे. अब शक्ति अरोड़ा ने सीरियल को छोड़ने पर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में टॉप शोज में से एक है. भले ही पास्ट में भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा स्टारर सीरियल को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा हो, लेकिन ये टीआरपी बनाए रखने और टॉप 5 टीवी सीरियल्स में शामिल होने में कामयाब रहा है. अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही ये शो लीप लेने वाला है. भाविका शर्मा को छोड़कर सभी पुराने किरदार सीरियल को अलविदा कह देंगे. जी हां इसमें शक्ति अरोड़ा का भी नाम सामने आ रहा हैं. अभिनेता हितेश भारद्वाज को लीप के बाद भाविका शर्मा के साथ नई मुख्य भूमिका निभाने के लिए चुना गया है.


लीप की खबर पर शक्ति अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी
‘गुम है किसी के प्यार में’ में लीप आने पर बात करते हुए शक्ति अरोड़ा ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं आश्चर्यचकित और हैरान था. कोई सीरियल 2.0 की टीआरपी पर लीप क्यों लेगा? ये तो जानता हूं कि आईपीएल की वजह से शो को नुकसान हुआ है, लेकिन दर्शक इससे जुड़े हुए हैं. उन्होंने आगे कहा, “यह मेरे साथ हमेशा होता आया है. मैं अपने शो के बंद होने और लीप के बारे में आश्चर्यजनक रूप से सह रहा हूं. हालांकि, मैं अभी कुछ समय से इंडस्ट्री में हूं और मैं मेकर्स की ओर से लिए गए फैसले को समझ सकता हूं. जब मुझे लीप के संबंध में मीडिया से फोन आए, मुझे अंदाजा हो गया कि ऐसा होगा और इस तरह मैं तैयार था.”

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर करणवीर बोहरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ईशान-सवी की लाइफ…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में 10 साल का लीप आने पर आयशा सिंह ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स कहानी में मजेदार…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में शक्ति अरोड़ा को रिप्लेस करेंगे हर्षद चोपड़ा, एक्टर बोले- एंट्री की खबरों को मैं…


लीप की बात सुनकर पूरा स्टारकास्ट हो गया परेशान
शक्ति अरोड़ा ने आगे कहा, “जब लीप की अनाउंसमेंट की गई, तो हर कोई परेशान था. पूरा भोसले परिवार बाहर हो जाएगा, इसलिए हर कोई थोड़ा उदास था. हालांकि, मुझे विश्वास हो गया है कि यही जीवन है. आप हमेशा एक शो नहीं कर सकते.” शक्ति अरोड़ा ने कहा कि वह इस शो का हिस्सा बनकर बेहद आभारी और धन्य हैं. उन्होंने कहा, “मुझे वास्तव में वापसी करने के लिए एक अच्छे शो की जरूरत थी और ‘गुम है किसी के प्यार में’ के साथ मैं ऐसा कर सका.”


फ्यूचर प्लान को लेकर क्या बोले शक्ति अरोड़ा
शक्ति अरोड़ा ने कहा, “मुझे लगता है, हमारा परफॉर्मेंस अच्छा रहा. हम तीन महीने से अधिक समय तक नंबर एक स्थान पर थे और उसके बाद हम टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. हम हमेशा टॉप 5 में रहे हैं.” शक्ति अरोड़ा ने फ्यूचर प्लान को लेकर कहा, वह कोई जबरन ब्रेक नहीं लेंगे और अवसरों की तलाश शुरू कर देंगे. इसी बीच वह अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहते हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद ईशान को रिप्लेस करने पर हितेश भारद्वाज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेकर्स ने मुझसे…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >