Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह सवी-रजत आएंगे करीब, ईशा की एक्सीडेंट को लेकर मिलेगा बड़ा सुराग

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत सवी की मां ईशा का ख्याल रखता है और उसे एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ता है. सवी ये देखकर काफी खुश होती है और उसे अपने पति पर प्यार आता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत रही है. यही वजह है कि शो टीआरपी चार्ट में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि सवी ईशा की एक्सीडेंट के पीछे की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करती है. इधर भोसले और ठक्कर परिवार निया के नामकरण फंक्शन में शामिल होते हैं. हालांकि जिगर आकर खूब ड्रामा करता है और सवी को बाहर निकलने के लिए कहता है और आशिका अर्श का वेलकम करता है.

इस शख्स की वजह एक दूसरे के करीब आएंगे सवी-रजत

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, एक दिल छू लेने वाला पल भी सामने आता है, जहां रजत ईशा (सवी की मां) की देखभाल बड़े ही प्यार से करता है. वह एक्सीडेंट के कारण बेड पर है और चल फिर भी नहीं पा रही है. ऐसे में रजत उन्हें अकेला नहीं छोड़ता है और उन्हें गोद में उठाकर कार की ओर लेकर जाता है. सवी ये सब देखकर खुश होती है और उसे रजत पर प्यार आता है. दोनों जल्द ही एक मजबूत बॉन्ड शेयर करेंगे और एक दूसरे के करीब आएंगे.

ईशा की एक्सीडेंट को लेकर मिला ये बड़ा सुराग

गुम है किसी के प्यार में के आज रात के एपिसोड में, सवी को डॉक्टर से यह सुनकर राहत मिली कि ईशा धीरे-धीरे ठीक हो रही है. हालांकि ईशा उस शख्स की पहचान नहीं कर पा रही है, जिसने उसे टक्कर मारी थी. हालांकि एक गवाह सामने आता है, जो खुलासा करता है कि जिस गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारी है, उसका लास्ट नंबर प्लेट 204 था और कार ब्लैक एसयूवी थी. सवी पूरा मामले का पता लगाने की कोशिश करती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के देवर ने ही ईशा को मारने का किया प्लान, सच्चाई जान रजत के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >