Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: मीडिया के सामने रजत को जलील करेगी सवी, अपने एक्स हसबैंड से सई को छीन लेगी आशिका

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत इंटरव्यू देता होता है और वहां सवी पहुंच जाती है. सवी सबके सामने रजत का असली चेहरा लेकर आती है. रजत उसे समझाता है, लेकिन वो उसकी बात नहीं सुनती.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों काफी एक्साइटिंग हो गया है. रजत, सवी पर सई को किडनैप करने का इल्जाम लगाता है. सवी की सगाई टूट गई है और इस बात से ईशा काफी दुखी है. दूसरी तरफ रजत के पिता उसपर काफी गुस्सा करते हैं और उसे बुरा-भला कहते हैं. रजत खुद को कोसता है कि वो अपनी बेटी का ख्याल नहीं रख पाया. उसे इंटरव्यू देने का कॉल आता है और वो इसके लिए मना कर देता है. हालांकि अपनी में के समझाने पर रजत मान जाता है.

शशांक संग रजत ने तय किया सवी की शादी

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि रजत इंटरव्यू देने जाता है. चित्रा टेक्नीशियन को कैमरा ऑन रखने के लिए कहती है. रजत अपने पिता को कॉल कर बताता है कि उसने शशांक को सवी से शादी करने के लिए मना लिया है और ये बात भोसले परिवार को बता दें. हर्ष, लिविंग रूम में प्रोजेक्टर लगाकर रजत का इंटरव्यू देखने बैठता है. आशिका इससे खुश नहीं होती. रजत से इंटरव्यू लेने वाला उसकी सक्सेस को लेकर सवाल करता है. सवी भी स्टूडियो पहुंचती है और चित्रा उसे अंदर आने के लिए कहती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हितेश भारद्वाज ने अपकमिंग स्टोरी को लेकर दिया हिंट, कहा- रजत और सवी का रिश्ता…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत की प्राइवेट फोटोज देख शशांक तोड़ देगा शादी, दोनों परिवार में मचेगी खलबली

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेहोश हुई सई को अस्पताल ले जाएगी सवी, घटिया बात कहने पर रजत को मारेगी थप्पड़

रजत को सबके सामने जलील करेगी सवी

रजत के इंटरव्यू में सवी पहुंचती है और उसपर कई सारे आरोप लगाती है. सवी कहती है वो अपनी बच्ची का ध्यान नहीं रखता है और पैसों के पीछे भागता रहता है. सवी सबके सामने बताती है कि उसने कैसे उसे एक किडनैपर बना दिया और अपनी बेटी की जान खतरे में डाल दिया. रजत उसे रोकने और समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं सुनती. ये सारा इंडरव्यू सवी के घरवाले, भाग्यश्री सब कोई देखते हैं. अगले दिन रजत से कई बिजनेसमैन अपनी डील कैंसलि कर देते हैं. हर्ष, आशिका को रजत से अपनी बेटी छीनने के लिए कहता है. आशिका उसकी बात मान लेती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >