Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत या आशका…सई को किसे सौंपेगी सवी, ईशा की बेटी अब बनेगी ठक्कर परिवार की बहू

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी अब फैसला लेगी की सई, रजत या आशका, दोनों में से किसके पास रहेगी. आशका, सवी का दिल जीतने की कोशिश करती है, ताकि वो सवी की कस्टडी उसे दे दें.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड काफी भावुक करने वाला था. कोर्ट में सई ने सवी का नाम लिया, जिसके साथ वो रहना चाहती है. ये बात सुनकर आशका और अर्श में लड़ाई होती है कि वो अपनी बेटी की साथ बॉन्ड नहीं बना पाई. उनकी बातें राजू और शांतुन सुन लेते हैं. शांतनु, रजत के पिता से कहते है कि सवी कभी मां नहीं बन सकती, लेकिन सई के लिए वो एक मां से कम नहीं है. राजू उससे सवी और रजत की शादी को लेकर बात करता है.

राजू ने रखा शांतनु के पास रखा ये प्रप्रोजल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि राजू से शांतनु कहता है कि अगर सवी और रजत की शादी हो जाती है तो बहुत अच्छा होगा. शांतनु उससे थोड़ा वक्त सोचने के लिए मांगता है. भाग्यश्री, तारा से कहती है कि सवी कौन होती है सई की कस्टडी किसे मिलेगी का फैसला लेने वाली. तारा उसे समझाती है कि कोर्ट के खिलाफ वो लोग नहीं जा सकते हैं. तारा उसे सवी से अपने रिश्ते ठीक करने के लिए कहती है. भाग्यश्री, सवी को इम्प्रेस करने का प्लान बनाती है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

सवी को इम्प्रेस करने में लगी आशका और भाग्यश्री

रजत जज से उनके चैंबर में मिलता है. रजत, सवी पर सई को बहलाने का आरोप लगाता है. जज उससे कहती है उसने सवी की आंखों में सई के लिए प्यार देखा है. रजत सोचता है किसी भी हाल में वो सवी को अपने साइड करने के लिए उसे कुछ करना होगा. वहीं, सवी से आशका स्कूल में मिलने आती है और उसे एक घड़ी भी गिफ्ट में देती है. सवी उससे सई को स्कूल भेजने के बारे में पूछती है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका ठक्कर के परिवार के बार में बुराई करती है और ये बातें भाग्यश्री सुन लेती है. आशका और भाग्यश्री की लड़ाई होती है. इस बीच भाग्यश्री, आशका को मारने के लिए आती है और चोट सवी को लग जाती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >