Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सनम जौहर-साई केतन राव सहित इन एक्टर्स को मेकर्स ने किया अप्रोच, लीप के बाद निभाएंगे लीड रोल?

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद कौन लीप रोल निभाएंगे, इसपर अभी सस्पेंस बना हुआ है. सोशल मीडिया पर अबतक कई नाम सामने आ चुके हैं, जो मुख्य किरदार निभा सकते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में शुरू हुआ था और अब इसमें तीसरा लीप आने वाला है. लीप को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें चल रही है. भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज सहित शीजान खान ने भी शो को छोड़ने की बात कंफर्म कर दी है. लीप के बाद शो में लीड रोल निभाने के लिए मेकर्स ने सनम जौहर से संपर्क किया है. इसके अलावा सोशल मीडियो पर ऐसी चर्चा चल रही है कि सनम के अलावा मेकर्स ने साई केतन राव, जान खान, वैभवी हंकारे को भी अप्रोच किया है.

गुम है किसी के प्यार के लिए इन एक्टर्स को किया गया अप्रोच

इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, गुम है किसी के प्यार के मेकर्स ने सनम जौहर के अलावा केतन राव, रोहित चंदेल, जान खान, वैभवी हंकारे से संपर्क किया है. साई पिछली बार बिग बॉस ओटीटी 2 में दिखे थे. उन्होंने सीरियल इमली में लीड रोल निभाया था. हालांकि मेकर्स ने उनसे संपर्क किया, लेकिन वह फरवरी तक एक वेब सीरीज की शूटिंग में बिजी है. लिहाजा कोई बात नहीं बन सका. वहीं, रोहित ने का नाम निर्माताओं को सुझाया था. हालांकि वह सोनी के एक अपकमिंग शो की शूटिंग में बिजी है.

सनम जौहर और जान खान ने दिया मॉक टेस्ट

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए मेकर्स ने जान खान को अप्रोच किया था. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने एक मॉक टेस्ट भी दिया है. इसके अलावा मराठी एक्ट्रेस वैभवी हंकारे को लीप के बाद लीड रोल निभाने के लिए मेकर्स ने संपर्क किया है. कहा जा रहा है कि वैभवी ने सनम जौहर के साथ एक मॉक टेस्ट भी दिया है. फिलहाल मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ कहा नहीं है और आफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है. दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो को अलविदा कहने पर रजत ने तोड़ी चुप्पी, हितेश भारद्वाज बोले- थोड़ा परेशान हूं लेकिन…

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी और रजत इस दिन करेंगे आखिरी एपिसोड शूट, शो में आएगा लीप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >