Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! एक्ट्रेस बोली- मैं तो जरूर...

गुम है किसी के प्यार में की ट्रैक की बात करें तो सई जर्मनी जाने से पहले विनायक, विराट और चव्हाण परिवार से मिलती है. विनायक, सई से शिकायत करता है कि उसे भी उसके साथ जाना है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी जल्द ही नया मोड लेने वाली है. सई का किरदार आयशा सिंह और विराट का रोल नील भट्ट निभाते है. हालांकि शो के लीप लेने के बाद वो इसमें नजर नहीं आएंगे. फैंस जानना चाहते है कि दोनों अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. क्या वो फिल्मों की तरफ रुख कर रहे है. इसपर आयशा और नील ने जवाब दिया.

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई-विराट को मिला ये काम!

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई यानी आयशा सिंह शो को अलविदा कह रही है. नये कास्ट की एंट्री होने वाली है. इस बीच हिन्दुस्तान से आयशा और नील भट्ट ने बातचीत की. बॉलीवुड डेब्यू के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘बेशक क्यों नहीं, मैं तो जरूर बॉलीवुड में काम करना चाहूंगी.’ वहीं, नील भट्ट ने बॉलीवुड डेब्यू के बारे में कहा कि, ‘मैं एक एक्टर हूं और हर तरह के काम के लिए तैयार हूं. मुझे सब करना है, मुझे फिल्म करनी है, थिएटर, वेब सीरीज… सब करना है.’

शो का लेटेस्ट ट्रैक

गुम है किसी के प्यार में की ट्रैक की बात करें तो सई जर्मनी जाने से पहले विनायक, विराट और चव्हाण परिवार से मिलती है. विनायक, सई से शिकायत करता है कि उसे भी उसके साथ जाना है. हालांकि सई उसे नहीं ले जाएगी क्योंकि विराट और उसने तय किया है कि सवी उसके साथ रहेगी और वीनू विराट के पास रहेगा. चव्हाण निवास से निकलती है तो सईं को कुछ अजीब सा महसूस होता है. हो सकता है कि सई को लगे कि अब वह कभी वापस नहीं आएगी. विराट को एक सुराग मिलता है कि आतंकवादी रमाकांत अपनी योजना बी को अंजाम देने का फैसला करेगा. दूसरी तरफ विराट अपने प्यार को एक आखिरी मौका देने के लिए एयरपोर्ट भागता है.

Also Read: Dipika Kakar और शोएब इब्राहिम ने अपने बच्चे के स्वागत के लिए बनाया खास प्लान, बताया कब शिफ्ट होंगे नये घर में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >