Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से निकलने के बाद ‘सई’ का क्या है फ्यूचर प्लान? आयशा सिंह बोली- महीने के अंत तक…

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह ने करीब 2 साल से ज्यादा काम किया. अब वो अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपने फ्यूचर प्लान के बारे में बताया.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ से आयशा सिंह आज घर-घर में लोकप्रिय हो गई है. दर्शक उन्हें सई के रोल से बखूबी पहचानने लगे है. सई हालांकि शो को अलविदा कह चुकी है और अब वो अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएगी, इसे लेकर उन्होंने बात की है. बता दें कि गुम है किसी के प्यार में की कहानी अब 20 साल आगे बढ़ गई है, जिसे दर्शक पसन्द कर रहे है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ की सई ने ये कहा

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ आयशा सिंह ने करीब 2 साल से ज्यादा काम किया. अब वो अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. पिंकविला से बातचीत में एक्ट्रेस ने बताया कि, मैं मी-टाइम चाहती हूं क्योंकि यह ढाई साल के लगातार काम और बिना किसी छुट्टी के है. मेरा मी-टाइम लंबे समय तक नहीं रहेगा क्योंकि मुझे काम करना पसंद है, मुझे अपनी जॉब पसंद है, और मैं आए हुए प्रोजेक्ट के ऑफर से शॉर्टलिस्ट करना शुरू कर दूंगी.

आयशा सिंह बोली- महीने के अंत तक…

आयशा सिंह ने आगे कहा, फिलहाल कुछ फोटोशूट के अलावा कुछ भी पाइपलाइन में नहीं है. मुझे लगता है कि महीने के अंत तक मुझे तय कर लेना चाहिए कि मुझे क्या करना है. बता दें कि खबरें है कि आयशा को एकता कपूर की नागिन 7 के लिए अप्रोच किया गया है. अब इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा. फिलहाल फैंस को इंतजार करना होगा.

Also Read: Anupama: ये शख्स लेगा अनुपमा से माया की मौत का बदला, भेजेगा उसे जेल! आएगा बड़ा ट्विस्ट

आयशा सिंह ने इसे करेगी मिस

आयशा सिंह ने खुलासा किया कि गुम है किसी के प्यार में से निकलने के बाद वह सबसे ज्यादा क्या मिस करेंगी. उन्होंने कहा, मैं अपने दोस्तों को, अपने फैंस के साथ मेरे जुड़ाव को याद करूंगी. हर दिन किसी ऐसी चीज पर काम करना, जिसे मैं वास्तव में पसंद करती हूं और आनंद लेती हूं, मैं उसे सबसे ज्यादा मिस करूंगी. मेरी प्रोडक्शन टीम, मेरे दोस्त जो पहले ही शो से बाहर हो गए थे, मिताली नाग, योगी और मैं निश्चित रूप से किशोरी मैम को मिस करने वाली हूं.

Also Read: Kapil Sharma ने सुमोना चक्रवर्ती को बताया गदर का ‘अशरफ अली’, सनी देओल ने ऐसे किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >