Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आशका के पैर पड़ रोएगी रजत की मां, सवी को अपने साथ मिलाने के लिए अर्श चलेगा बड़ी चाल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका, सई को विश्वास दिलाने में लगी है कि वो एक अच्छी मां है. सई को पता चल जाता है कि आशका, सई को हॉस्टल भेजना चाहती है. वहीं, रजत की मां एक बड़ा कदम उठाती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में खूब सारे टर्न एंड ट्विस्ट आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अर्श किसी की कीमत पर सई की कस्टडी जीतना चाहता है. आशका से वो सई का दिल जीतने कहता है. अर्श उसे वॉर्न करता है कि चाहे जो हो जाए, जब कोर्ट में सई से पूछा जाए कि वो किस के पास रहना चाहती है. इसपर सई सिर्फ आशका का नाम लेनी चाहिए. अर्श उसे यकीन दिलाता है कि सई की कस्टडी मिलने के बाद वो उससे शादी कर लेगा.

सवी को अपने प्लान में मिलाने के लिए आशका ने चली चाल

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि आशका, अर्श से पूछती है उसे क्या करना होगा. आशका सवी को फोन करती है और सई को संभालने में उसकी हेल्प मांगती है. वो उसे सई से मिलने के लिए बुलाती है. सवी, सई से मिलने जाती है. वहां जाकर उसे पता चलता है कि आशका अपनी बेटी को हॉस्टल भेजना चाहती है. इस बारे में वो आशका से पूछती है, लेकिन वो बातों को घुमा देती है. साथ ही उसे रजत के खिलाफ भड़काती है और बताती है वो कितनी अच्छी मां है. वो सवी को सई को मनाने के लिए कहती है, ताकि कोर्ट में सई उसका नाम ले सकें.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

आशका के पैर पड़ती है रजत की मां

सवी, आशका की मदद करने के लिए मान जाती है और फिर सई से मिलती है. सई उसके देखकर काफी खुश हो जाती है. वहीं, भाग्यश्री और लकी, आशका के घर सवी से मिलने जाते हैं. गार्ड उन्हें रोकते हैं और सई उनकी आवाज सुनती है. सई उनसे मिलने जाती है और आशका उसे रोक लेती है. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री आशका के पैर छूती है और उससे सई से मिलने देने के लिए कहती है. आशका इस बात के लिए नहीं मानती और अर्श को फोन कर सबकुछ बता देती है. अर्श, रजत को फोन कर उसकी मां की हरकत के बारे में बताता है. अर्श उसे बताता है उसकी मां को उसने अपनी हिरासत में रख लिया और वो चाहता है कि अगर वो जिंदा रहे तो उसे पैसे देने होंगे.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >