Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स संग चल रहा है रजत का अफेयर, सवी ने रंगे हाथों पकड़ा

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में हम देखेंगे कि रजत और आशिका को सवी एक साथ कार में देखकर परेशान हो जाती है. वहीं जब दोनों की गाड़ी का एक्सीडेंट होता है, तो वह आशिका को गोद में भी उठाता है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखता है. लेटेस्ट एपिसोड में हमने देखा कि रजत ने अर्श के कार शेड में एक काली एसयूवी देखी, जिसके बाद उसका मानना ​​था कि दुर्घटना का कारण जिगर है. हालांकि, इससे पहले कि रजत पुलिस को सच्चाई बताता आशिका सामने आती है और कबूल करती है वह इस दुखद घटना के लिए जिम्मेदार है.

रजत सवी को इस शख्स के साथ दे रहा है धोखा

गुम है किसी के प्यार में के अपकमिंग एपिसोड में, आशिका, रजत और सवी के बीच बढ़ रही नजदीकियों से जलन महसूस करेगी. वह रजत और आशिका को कार में एक साथ देखती है, जहां रजत आशिका को सीट बेल्ट बांधने में मदद करता है, सवी को कुछ और लगने लगता है और रोने लगती है. वह तुरंत अपने पति को फोन करती है और पूछती है कि वह कहां हैं, जिसपर रजत कहता है कि वो ऑफिस जा रहा है.

सवी को छोड़ आशिका को गोद में उठाता है रजत

इसी बीच आशिका और रजत की कार का एक्सीडेंट भी हो जाता है. उनकी कार में आग लग जाती है. जिससे सवी भी चोटिल हो जाती है, क्योंकि वह कार के पीछे चल रही थी. हालांकि रजत ने सवी को नोटिस किया, लेकिन उसे केवल मामूली चोटें आईं थी. इसलिए वह आशिका को गोदी में उठाता है और उसे अस्पताल लेकर जाता है. इस घटना के बाद सवी दुखी हो जाएगी और उसे लगेगा कि उसका पति बिल्कुल भी प्यार नहीं करता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के साथ बदतमीजी से बात करेगा ये शख्स, अर्श लेगा मजे

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की अदा का दीवाना हो जाएगा रजत, ईशा का सपोर्ट सिस्टम बनेगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >