Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

गुम है किसी के प्यार में सई की कस्टडी की स्टोरी दिखाई जा रही है. आशका अपनी बेटी से बिल्कुल प्यार नहीं करती, लेकिन अर्श के कहने पर सई की कस्टडी लेने की कोशिश कर रही. उसे पता है अगर सई की कस्टडी उसे नहीं मिलेगी, तो अर्श उससे शादी नहीं करेगा.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में लीप के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा दिखाया जा रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सवी और रजत सई की वजह से जुड़ गए है. ना चाहते हुए भी किस्मत उन्हें बार-बार मिलाती रहती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा कि सई को सवी शॉपिग पर ले जाती है और उसके साथ रजत भी आ जाता है. मॉल में रजत को उसका क्लाइंट मिल जाता है और उसे सवी के साथ देख लेता है. वह रजत और सवी को पति-पत्नी समझ लेता है.

आशका करेगी नया तमाशा

गुम है किसी के प्यार में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि क्लाइंट के साथ मीटिंग के बाद सई, सवी और रजत वापस घर आते हैं. तीनों को कार से निकलते और हंसते शांतुन और राजू देखते हैं. सई, रजत कहती है वो उसे साड़ी के पैसे ऑनलाइन भेज देगी. रजत उससे कहता है वो भी उसे बेबी सीटिंग के लिए पैसे भेज देगा. वहीं, आशका अपनी बेटी सई को लेने के लिए रजत की सोसाइटी आती है. भाग्यश्री उसका रास्ता रोक ले���ी है और आशका से कई सवाल करती है. आशका उसे बताती है सई, सवी के घर है और इस वजह से वो उसे लेने आई है. आशका अच्छी मां बनने का ड्रामा करती है. भाग्यश्री ये सुनकर काफी हैरान हो जाती है.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

भगवान से माफी मांगते है रजत-सवी

रजत आता है भाग्यश्री को घर के अंदर ले जाता है और समझाता है. सई एक कार के पीछे छुप जाती है और सवी उसे खोजती हुए आती है. सई कहती है उसे अपनी मां के साथ नहीं जाना क्योंकि उसे डर लगता है. सवी उसे समझाती है कि उसे अपनी मां के साथ रहेगी. बहुत मुश्किल से सवी उसे आशका के साथ भेजती है. आशका, सवी को सई को समझाने कहती है कि वो कोर्ट में उसका नाम लेने के लिए सई को समझाए. गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि एक बार फिर से सवी को अपनी पत्नी बनने का नाटक करने के लिए रजत कहता है. उसका क्लाइंट उसके घर पूजा में आ जाता है. सवी इस बात के लिए मान जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रजत और सवी भगवान से एक-दूसरे के झूठ में पति-पत्नी बनने पर माफी मांगते है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >