Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अमन और मृण्मयी का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक, जज के सामने सई ने लिया सवी का नाम

गुम है किसी के प्यार में आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी और रजत के बीच लड़ाई होगी. सवी को लगता है सई के लिए रजत एक अच्छा पिता नहीं है. सवी कहती है वो कोर्ट जाकर उसके खिलाफ गवाही देगी.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में खूब सारा हंगामा देखने को मिलेगा. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मिलिंद, अमन पर काफी ज्यादा गुस्सा करता है. मिलिंद, अमन पर आरोप लगाता है कि उसने अपना और मृण्मयी का प्राइवेट वीडियो लीक किया है. अमन कहता है उसने ये नहीं किया. रजत, अमन की बातों पर यकीन करता है और उसका साथ देता है. सवी उससे पूछती है अगर उसने नहीं किया तो ये सब किसने किया है.

अमन और मृण्मयी का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि लकी ने अमन और मृण्मयी के वीडियो से छेड़छाड़ कर उसे लीक कर दिया था. उसने वीडियो के कंटेंट को बदल दिया और अपने दोस्तों के बीच वायरल कर दिया. मिलिंद, अमन को जेल भेजने की बात कहता है. सवी, रजत से कहती है वो एक बेटी का पिता बनने के लायक नहीं है. साथ ही वो कोर्ट जाकर उसके खिलाफ गवाही देगी. सवी उससे कहती है उसे आशका को उसके पर्सनल मैटर के बीच में पड़ने से मना कर दिया था. अब उसे लगता है कि उसे आशका का साथ देना चाहिए.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टोररूम में भाग्यश्री को बंद कर देगी ईशा, रजत की मां को बचाने के लिए सवी लगा देगी अपनी जान

Also Read-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: इस शख्स की वजह से पति-पत्नी बनेंगे सवी-रजत, भगवान से मांगेंगे माफी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किस्मत का कैसा खेल, बिना शादी किए रजत की पत्नी बनेगी सवी, आशका को होगी जलन

कोर्ट में जज के सामने सई ने लिया सवी का नाम

कोर्ट में आशका और रजत आते हैं और दोनों के वकील आमने-सामने होते हैं. रजत के वकील कहते हैं कि सई की कस्टडी उन्हें मिलनी चाहिए क्योंकि आशका अपनी छोटी से बच्ची को छोड़कर भाग गई थी. आशका का वकील कहता है कि आशका को उसके ससुराल वाले मारते-पिटते थे. दोनों वकीलों की बहस होती है और जज उनकी दलीलें सुनते है. जज कहते हैं वो साई से बात करना चाहते है कि वो किसके साथ रहना चाहती है. सई कहती है अपनी परी आंटी के साथ रहना चाहती है. सवी कोर्ट को बताती है कि सई से उसका दिल का रिश्ता है ना कि खून का. जज उसकी बात सुनकर अगले हफ्ता इसपर फैसला सुनाने के लिए कहते हैं.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >