Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा ने शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- निर्माता जो भी निर्णय लेंगे….

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल गुम है किसी के प्यार में अपने लीप को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कहा जा रहा है कि 10-12 साल का लीप आएगा और भाविका शर्मा को छोड़कर बाकी कैरेक्टर शो को अलविदा कह देंगे. अब शक्ति अरोड़ा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा स्टारर टेलीविजन शो गुम है किसी के प्यार में इन-दिनों शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है. शो को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं. कुछ रिपोर्टों में कहा गया है कि सीरियल जल्द ही 10 से 12 साल का लीप लेगा, वहीं कुछ में कहा गया कि भाविका शर्मा एकमात्र ऐसी अभिनेत्री होंगी, जिन्हें बरकरार रखा जाएगा, जबकि बाकी कलाकार बाहर हो जाएंगे. कहा तो ये भी जा रहा है कि ईशान की भूमिका निभाने वाले शक्ति अरोड़ा भी गुम है किसी के प्यार में अलविदा कह देंगे. शक्ति ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि क्या सच में वह सीरियल को अलविदा कह देंगे.


शक्ति अरोड़ा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी
टाइम्स नाउ के साथ एक इंटरव्यू में, शक्ति अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने भी उनके शो छोड़ने की खबरें सुनी हैं और कैसे, एक या दो अभिनेताओं को छोड़कर, पुराने कलाकारों में से किसी को भी बरकरार नहीं रखा जाएगा. इसपर शक्ति का कहना है कि अभी तक न तो चैनल और न ही प्रोडक्शन टीम ने उन्हें ऐसे किसी घटनाक्रम के बारे में सूचित किया है. शक्ति का कहना है कि फैसला जो भी होगा, वह उसका सम्मान करेंगे.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में आ रहा है 10 साल लीप, ईशान बोले- मुझे बस इतना कहा है कि…

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी को छोड़ रीवा के साथ पैरिस जाएगा ईशान, चिन्मय की हुई एंट्री

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने ईशान की कार पर फेंका पत्थर, रीवा कर रही है शादी की तैयारियां


शो की टीआरपी पर निर्भर करता है सब
अभिनेता ने आगे कहा कि वह जानते हैं कि टेलीविजन इंडस्ट्री कैसे काम करता है और यदि कहानी काम नहीं करती है, तो अभिनेताओं को बदल दिया जाता है या शो छोड़ने के लिए कहा जाता है. वह आगे कहते हैं कि वह केवल एक ही बात जानते हैं कि करणवीर बोहरा शो में प्रवेश करेंगे. इसके अलावा, उन्होंने यह भी सुना है कि हर्षद चोपड़ा शो में एंट्री कर सकते हैं. हालांकि, वह उस खबर के बारे में निश्चित नहीं हैं.


गुम है किसी के प्यार में
शक्ति भी अपने एक्साइटेड फैंस से चिंता न करने का रिक्वेस्ट किया है. अभिनेता का कहना है कि वह बहुत शांत स्वभाव के हैं और चैनल या निर्माता जो भी निर्णय लेंगे उसके लिए तैयार हैं. आपको बता दें कि गुम है किसी के प्यार में हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में हमें ईशान और सवी के बीच की नोकझोंक देखने को मिल रही है. सवी जहां अपने माता-पिता का सपना पूरा करने के लिए पढ़ाई कर रही है. वहीं ईशान रीवा से शादी करने की तैयारी कर रहा है.

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या सच में सीरियल में आ रहा 10 साल का लीप, इस एक्टर के साथ दिखी सवी, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >