Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: क्या लीप के बाद शक्ति अरोड़ा को ये एक्टर करेगा रिप्लेस, मेकर्स ने किया अप्रोच

सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों कई ट्विस्ट आ रहे हैं. ईशान को अहसास हो गया कि उसे सवी से प्यार है. हालांकि उसकी शादी रीवा से हो रही है. ईशान अब ये शादी नहीं करना चाहता. इस बीच शो में लीप को लेकर खबरें आ रही है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Leap: सीरियल गुम है किसी के प्यार में टॉप शोज में से एक है. सीरियल में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा लीड रोल निभा रहे हैं. हालांकि इन दिनों शो में लीप आने की खबरें चल रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि शक्ति अरोड़ा का किरदार लीप के बाद खत्म हो जाएगा. हालांकि मेकर्स ने इसे कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट आया है.


लीप के बाद ये एक्टर निभाएगा लीड रोल
गुम है किसी के प्यार में एक और लीप लेने के लिए तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लीप के बाद कुछ किरदार कुछ सितारे शो का हिस्सा नहीं रहेंगे. इसमें एक नाम शक्ति अरोड़ा का है जो ईशान का रोल निभाते है. ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हितेश भारद्वाज को लीप के बाद सीरियल में लीड रोल निभाने के लिए अप्रोच किया गया है. एक सूत्र ने बताया कि मेकर्स ने शो में शक्ति का ट्रैक खत्म करने का फैसला लिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भवर पाटिल ने रिवील की आगे की कहानी, बताया कैसा है सवी-ईशान संग उसका बॉन्ड

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ईशान को नहीं किया जाएगा रिप्लेस, मेकर्स ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या अभिषेक निगम की शो में होगी एंट्री, सवी साथ वायरल वीडियो पर बोले- ये मेरे हाथ में…


मेकर्स ने किया हितेश भारद्वाज से संपर्क
ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्र ने बताया कि मेकर्स के अनुसार, इस किरदार में कोई डेवलपमेंट नहीं हो सकता. इस वजह से मेकर्स ने नए लीड के लिए हितेश भारद्वाज से संपर्क किया है. फिलहाल बातचीत अंतिम चरण में है और जल्द ही मेकर्स आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं. हालांकि मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है. हितेश ने शौर्य और अनोखी की कहानी, छोटी सरदारनी, आंख मिचोली जैसे शोज में काम किया है. वहीं, गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक की बात करें तो ईशान को अहसास हो गया कि उसे सवी से प्यार है. वो अब रीवा से शादी नहीं करना चाहता है और सवी से अपने दिल की बात कहना चाहता है. हालांकि सुरेखा ने उसे अपनी कसम दी है कि और रीवा से शादी के लिए मना लिया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ आयशा सिंह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, तसवीर शेयर कर बोलीं- प्रार्थना करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >