Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम ईशान ने शेयर किया फैंस से जुड़ा शॉकिंग किस्सा, कहा- आपके आधे कपड़े…

सीरियल गुम है किसी के प्यार मे फेम शक्ति अरोड़ा अब अगले किस शो में नजर आएंगे, इसपर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच शक्ति ने फैंस से जुड़ा एक किस्सा बताया है, जिसे आप नहीं जानते होंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा, ईशान का किरदार निभाते थे. लीप के बाद शक्ति को शो छोड़ना पड़ा. हालांकि उनका ऐसे बीच में शो छोड़ना फैंस को जमा नहीं. मेकर्स ने सीरियल की टीआरपी बढ़ाने के चक्कर में लीप लाने का फैसला किया. ऐसे में कई किरदार का पत्ता कट गया और कई नये स्टार्स की एंट्री शो में हुई. अब फैंस शक्ति को जल्द से जल्द नये प्रोजेक्ट में देखना चाहते हैं. हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्टर ने एक ऐसा किस्सा बताया, जिसे आप शायद नहीं जानते होंगे.

शक्ति अरोड़ा ने फैंस से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा बताया

शक्ति अरोड़ा टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने एक्टर है. उनकी फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है. देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं. फहीम भट के पॉडकास्ट में शक्ति ने फैंस से जुड़ा एक किस्सा बताया, जिसे जानकर आपको बता चल जाएगा कि उनके चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. एक्टर ने इंडोनेशिया में एक चौंकाने वाला फैन एनकाउंटर का किस्सा बताया. उन्होंने कहा, कपड़े फट जाते थे हमारे. निकलना मुश्किल होता था. मुझे ऐसा लगता था हमने टीवी पर सिर्फ एक शो किया है उसमें इतने फेम की क्या जरूरत है.”

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

शक्ति अरोड़ा बोले- जैकेट फट के बाहर…

शक्ति अरोड़ा ने बताया, पर वहां पर बहुत फेम था. मतलब गाड़ी, सनग्लासेस सब निकाल लेंगे, जैकेट फट के बाहर आ जाएगा. जब तक स्टेज पर पहुंचे, आपके आधे कपड़े तो फट चुके होते है.” वहीं, गुम है किसी के प्यार में लीप आने से पहले ईशान और सवी की शादी हो जाती है. शादी के मंडप में भवर पाटिल गन लेकर आ जाता है और गोली चलाता है. सवी को वो गोली लग जाती है और फिर ईशान और भवर में खूब लड़ाई होती है. लड़ाई में भवर और ईशान दोनों की जान चली जाती है. सवी और ईशान की लव स्टोरी अधूरी रह जाती है. उसके बाद सीरियल में सात साल का लीप आ गया.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >