Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. अब शो में ईशान की मौत हो गई है. खबरें है कि उन्हें नया शो मिल गया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में को लेकर इन दिनों काफी बज है. सीरियल की कहानी सात साल आगे बढ़ गई है. लीप के बाद इसका हिस्सा शक्ति अरोड़ा नहीं है और इसमें अब नये किरदारों की एंट्री हो गई है. फैंस ईशान का किरदार खत्म करने को लेकर मेकर्स से काफी नाराज है. सीरियल में अब नये मेल लीड की एंट्री हुई है और स्टोरी पूरी तरह से बदल गई है. इस बीच सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें है कि शक्ति को नया शो मिल गया है. इसपर एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.


गुम है किसी के प्यार में छोड़ते ही शक्ति अरोड़ा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट
गुम है किसी के प्यार में शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. अब शो में ईशान की मौत हो गई है और भवर पाटिल का किरदार भी खत्म कर दिया गया है. सवी, शांतुन और ईशा की बेटी बनकर रह रही है. वहीं, शक्ति अरोड़ा का ट्रैक खत्म हो चुका है और फैंस उन्हें शो में देखना मिस करते हैं. इस बीच खबरें आई कि शक्ति को एकता कपूर का नया शो नागिन 7 मिल गया है. इसपर एक्टर ने रिएक्ट किया है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अब सीरियल में नजर नहीं आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- ये रोल मेरे दिल के…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप से पहले इस किरदार ने छोड़ा शो, कहा- आखिरी दिन मैं रो दूंगा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद सीरियल में इस किरदार की दोबारा होगी वापसी, कहा- आपके घर आ रही हूं


नागिन 7 में नजर आएंगे शक्ति अरोड़ा
नागिन 7 को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है और फैंस जानना चाहते हैं कि इस बार लीड रोल कौन निभाएगा. फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हुआ है. शो में लीड रोल निभाने पर शक्ति अरोड़ा ने टेलीएक्सप्रेस से कहा, “नागिन ऑफर नहीं की गई है, इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं कर सकता.” फिलहाल फैंस को शक्ति को किसी नये प्रोजेक्ट में देखने के लिए इंतजार करना होगा. बता दें कि नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश ने मुख्य किरदार निभाया था. वहीं, गुम है किसी के प्यार में अब हितेश भारद्वाज ने एंट्री ले ली है और वो रजत ठक्कर का रोल प्ले कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >