Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ते ही रजत को मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट? हितेश भारद्वाज के फैंस जानकर हो जाएंगे खुश

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो गुम है किसी के प्यार में फेम हितेश भारद्वाज अब किस शो में दिखेंगे, इसका खुलासा नहीं हुआ है. लेटेस्ट अपडेट की मानें तो वह रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ सकते हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में हितेश भारद्वाज, रजत ठक्कर का रोल निभाते थे. जब शो में लीप आया तो हितेश ने शो को छोड़ दिया. शो में उनके साथ भाविका शर्मा नजर आती थी. फैंस इंतजार कर रहे थे कि हितेश का नया शो कौन सा होगा. अब उनके आगामी प्रोजेक्ट को लेकर खुलासा हुआ है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे हितेश भारद्वाज?

दरअसल, इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, हितेश भारद्वाज को खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन के लिए अप्रोच किया गया है. सूत्र के अनुसार, हितेश को केकेके 15 के ��िए कॉन्टैक्ट किया गया है. अगर सबकुछ ठीक होता है, तो वह ऑनबोर्ड हो जाएंगे. हालांकि चीजें अभी भी बहुत शुरुआती चरण में हैं. अभी सिर्फ बातें चल रही है, देखते हैं क्या होता है. एक्टर की ओर से अभी कुछ कंफर्म नहीं कहा गया है. वहीं, शो के लिए अन्य नामों पर चर्चा हो रही है, जिसमें चुम दरंग, ईशा सिंह,भाविका शर्मा, मोहसिन खान का नाम शामिल हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट ट्रैक

वहीं, गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जाएगा कि सतीश सबको बताता है कि नील से तेजू से मिलने गई थी. सतीश, तेजू को थप्पड़ मारता है और कहता है कि वह तो स्कूल प्रिंसिपल से मिलने वाली थी. वह कहता है तेजू, नील के साथ और ये सुनकर परिवार वाले काफी हैरान हो जाते हैं. लक्ष्मी, सतीश से कहती है कि वह उसके नाटक में ना फंसे. वह कहती है जूही की शादी फिक्स होने के बाद मुक्ता और तेजू ने नील को फंसाने का प्लान किया होगा. लक्ष्मी कहती है कि मुक्ता ने भी ऐसे ही मोहित को फंसाया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >